May 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 09 फरवरी *शहर में जगह-जगह बने खड्डों से लोग परेशान

पंजाब 09 फरवरी *शहर में जगह-जगह बने खड्डों से लोग परेशान

पंजाब 09 फरवरी *शहर में जगह-जगह बने खड्डों से लोग परेशान
अबोहर, 09 फरवरी (शर्मा/सोनू): शहर में जगह-जगह बने खड्डों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिस कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती है। बस स्टैंड के निकट अरूट जी महाराज चौक, बस स्टैंड चौक मलोट रोड व जैन नगर रोड पर बने खड्डे पिछले काफी समय से लोगों के लिए नासूर बने हुए हैं। लोगों ने प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि इन खड्डों की वजह से कोई बड़ा हादसा होता है तो इसकी जिम्मेवारी सीधे तौर पर प्रशासन की होगी।
फोटो:4, शहर में बने विभिन्न जगहों पर खड्डे।