पंजाब 08 सितंबर 2023* पुलिस पर हमला करने वाले पति-पत्नी पर मामला दर्ज
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 08 सितंबर 2023* पुलिस पर हमला करने वाले पति-पत्नी पर मामला दर्ज
अबोहर, 08 सितम्बर (शर्मा/सोनू) : फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सदर थाना के प्रभारी गुरमीत सिंह के नेतृत्व में एएसआई कुलदीप सिंह व पुलिस मुलाजम किसी मामले की जांच को लेकर गांव कुंडल निवासी जसबीर सिंह पुत्र शंकर के घर पहुंचे थे। जसबीर सिंह ने अपने भाई जसपाल सिंह पर हमला कर उसे घायल किया था। इस मामले में एएसआई कुलदीप सिंह व पुलिस मुलाजिम लवप्रीत सिंह पर जसबीर सिंह व उसकी पत्नी ने हमला बोल दिया जिससे वह घायल हो गये। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को काबू करने के लिए छापेमारी जारी है। आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।
फोटो: जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

More Stories
रोहतास 24 फ़रवरी 26*सूरक्षा एवं संरक्षा को लेकर आयोजित की गई कोर्डिनेशन मीटिंग*
मथुरा 24 फरवरी 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 24 फ़रवरी 26*नहर में कूद आत्महत्या करने वाले का शव बरामद करने में पुलिस नाकाम*