पंजाब 08 नवम्बर 2024* मलकीत सिंह को अदालत ने शराब मामले में बरी किया
एडवोकेट हरप्रीत सिंह की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी मलकीत सिंह को बरी किया
अबोहर, 08 नवंबर (शर्मा/ सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश चेतन शर्मा की अदालत में 60 बोतलें अवैध शराब मामले में सिटी पुलिस व सरकारी वकील द्वारा अपनी दलीलें पेश की गई। दूसरी ओर 60 बोतलें शराब आरोपी मलकीत सिंह पुत्र बलकार सिंह वासी कच्चा सीडफार्म अबोहर के वकील हरप्रीत सिंह व सिमरन सोढ़ी ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शराब मामले में मलकीत सिंह को दोषमुक्त करते हुए सबूतों के अभाव में बरी किया। मिली जानकारी के अनुसार एक्साईज इंस्पैक्टर राजवीर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मलकीत सिंह पुत्र बलकार सिंह वासी कच्चा सीडफार्म को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया था। मलकीत सिंह का पुलिस ने अदालत में चालान पेश किया। मलकीत सिंह अपने वकील हरप्रीत सिंह के माध्यम से जमानत करवाकर केस में शामिल हुए। अदालत ने उसे सबूतों के अभाव में बरी किया।
फोटो:4, जानकारी देते वकील ।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
लखनऊ17अगस्त26*”जेन अल्फा .. जिससे निपटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है..”*
इटावा17अगस्त26*इटावा में मां-बेटी का डबल मर्डर, गला काटकर उतारा मौत के घाट, इलाके में सनसनी*
कानपुर नगर17अगस्त26*काकादेव थाना अंतर्गत शास्त्री नगर चौंकी क्षेत्र विजय नगर में मकान निर्माण विवाद पर चले ईट पत्थर*