पंजाब 06 मई 2024* नीरज अरोड़ा को नगर थाना दो की पुलिस ने 2 दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया, जेल भेजा
अबोहर 06 मई (शर्मा, सोनू): नगर थाना 2 के प्रभारी मनिन्द्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने नीरज अरोड़ा को मुकदमा नं. 21, 29.2.2020 भांदस की धारा 174ए के तहत गिरफ्तार किया था। नीरज अरोड़ा को न्यायाधीश मैडम नवनीत कौर धारीवाल की अदालत में पेश किया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड के बाद नीरज अरोड़ा को दोबारा अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अदालत में जलालाबाद सिटी पुलिस ने भी नीरज अरोड़ा को गिरफ्तार करने की मांग की थी लेकिन उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार अबोहर नेचरवे कंपनी के एमडी नीरज अरोडा के खिलाफ नगर थानानं 2, 1, राजस्थान पंजाब अन्य स्टेटों में मामले दर्ज हैं। लोगों के साथ धोखाधडी करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया था, इसी के साथ लोगों के साथ ठगी मारने के आरोप में अदालत मे केस दायर किया था। नीरज अरोडा को जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया जहां पर अबोहर की अदालत ने नीरज को भगौडा घोषित किया। नीरज अरोडा को उतराखंड से पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है अभी नीरज अरोडा पुलिस रिमांड पर चल रहा है। मामले की जांच जारी है। जानकारी अनुसार नगर थाना 2 की पुलिस मुकदमा नं. 21, 29.02.2020 भांदस की धारा 174ए के तहत प्रोटैक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो: 5 नीरज अरोड़ा को अदालत में पेश करती पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मालदा8मई26*गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती, पर कार्यक्रम आयोजित किया गया
मथुरा 8 मई 26* गैंगस्टर के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 8 मई 26*थाना बरसाना पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।