पंजाब 06 जून 2024* पटेल पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस मनाकर लोगों को जागरूक किया
-पर्यावरण को साफ सुथरा रखना हम सब नागरिकों का कर्तव्य है : एडवोकेट देसराज कंबोज
-प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा अवश्य लगाए ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके : वन रेंज अफसर अविनशा कंबोज
अबोहर, 05 जून (शर्मा/सोनू): वन और जंगली जीव सुरक्षा विभाग पंजाब व वन रेंज अबोहर वन मंडल अधिकारी श्री मुक्तसर साहिब के दिशा निर्देशों पर पटेल पार्क सुधार सभा अबोहर द्वारा पटेल पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। सभा के अध्यक्ष अनुज धवन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वन रेंज अफसर अबोहर अविनाश चंद्र कंबोज, एडवोकेट देसराज कंबोज, ब्लाक अफसर रूपास सिंह, प्रिंसिपल राजेश सचदेवा, रिटायर्ड एसडीओ बिजली बोर्ड सुरेंद्र बहल, उपाध्यक्ष अशोक मगन, कमल खन्ना, मा. जगजीत कंबोज, डॉ. हरभजन सिंह बहल, पूर्व एसडीओ सुरिंद्र बहल ने विशेष तौर पर भाग लिया।
वन रेंज अफसर अविनाश कंबोज ने कहा कि पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1973 को मनाया गया था। लोगों को पर्यावरण दिवस पर पौधे, वृक्ष लगाना, पानी की बचत करने, प्रदूषण को घटाने के लिए और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूक किया जाता है। कंबोज ने कहा कि वन रेंज अबोहर कार्यालय द्वारा अबोहर शहर के अलावा गांव चनन खेडा, डंगर खेड़ा, किलियांवाली, पन्नी वाला माहला, गोबिंदगढ़ आदि गांवों में भी सरकारी नर्सरियां स्थापित कर पर्यावरण को स्वच्छ और साफ सुथरा रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।
एडवोकेट देसराज कंबोज ने कहा कि भारत में 19 नवंबर 1986 को पर्यावरण सरंक्षण अधिनियिम लागू किया गया था। पर्यावरण को साफ सुथरा रखना हम सब नागरिकों का कर्तव्य है। अगर हम पेड़ो को ऐसे ही काटते रहे तो वह दिन दूर नहीं होगा जब तापमान 60 डिग्री तक पहुंच जाएगा और मनुष्य झुसलने लगेगा। इसलिए हम सब को खुद पेड़ों की रक्षा करनी चाहिए और सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। अनुज धवन ने कहाकि आने वाली बरसात के समय अपने आसपास हर व्यक्ति दो पोधे अवश्य लगाए क्योंकि एक पौधे को तैयार होने में लगभग छह साल का समय लगता है। अब बारिश आने वाली है, हर व्यक्ति पौधा लगाए क्योंकि व़क्ष ही हमारा जीवन है। इस अवसर पर बागबानी विभाग के रिटायर्ड अधिकारी गुरांदित्तां कंबोज, गौरव प्रणामी,मदन लाल छाबड़ा, राजकुमार सुखीजा, बिट्टू नरूला, प्रवीण कुमार, सीएम योगशाला के योग अध्यापक नविंद्र कंबोज, लाफ्टर योगा क्लब अबोहर के संचालक नरेश बाघला, मैडम शशि कपूर ने कहा कि हम सभी को पौधों व वृक्षों को लगाने के अलावा उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। पार्क में फूल, फलदार व छायादार पौधे लगाकर बच्चों, महिलाओं, युवाओं व सिनियर सिटिजनों में भारी उत्साह पाया गया।
फोटो:4 पौधा रोपण करते
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
चन्दौली30जून26*DDU मंडल में रिटायर रेलकर्मियों की भावभीनी विदाई:
नई दिल्ली30जून26*पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर लागू 100 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी छूट को 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लखनऊ30जून26*पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, आज मध्यरात्रि से नई शुल्क दरें लागू।*