पंजाब 06 जून 2024* पंजपीर दरगाह को जाने वाली सडक़ की हालत खस्ता
श्रद्धालुओं को करना पड़ता है परेशानी का सामना
अबोहर, 06 जून (शर्मा/सोनू): अबोहर में पंजपीर दरगाह को जाने वाले रास्ते की हालत बेहद खस्ता है। वीरवार को यहां हजारों श्रद्धालु दूर-दूर से माथा टेकने आते हैं लेकिन सडक़ खराब होने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि अबोहर के नेता शहर में विकास करवाये जाने के दावे करते हैं लेकिन यह सडक़ कई वर्षों से इसी हालत में है। किसी भी नेता या प्रशासनिक अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इधर समाज सेवी राजू चराया, रजत लूथरा व ऑन डॉट कोरियर के संचालक संजय उर्फ राजू ने राजनेताओं व प्रशासन से मांग की है कि इस सडक़ का जल्द से जल्द निर्माण करवाया जाये ताकि लोगों को राहत की सांस मिल सके।
फोटो:2, पंजपीर दरगाह को जाने वाली खस्ता हाल सडक़।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली 1 मार्च 26*T20 WC: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
सहारनपुर 1 मार्च 26*डीआईजी अभिषेक सिंह ने देवबंद में किया फ्लैग मार्च
हरिद्वार 1 मार्च 26*सड़क सुरक्षा प्रति जागरूक करने वाले प्रोडयुसर एवं हेलमेट मैं ऑफ इंडिया से भेंट