पंजाब 05 मार्च 2024* नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी काबू, जेल भेजा
अबोहर, 05 मार्च (शर्मा/सोनू): थाना खुईखेड़ा बोदीवाला पुलिस द्वारा नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाकर बलात्कार करने वाला आरोपी अनिल कुमार पुत्र कालू राम वासी बारेका को काबू किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां पुलिस रिमांड के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने लडक़ी के 164 के बयान अदालत में करवाए और लडक़ी को परिजनों के हवाले किया। मिली जानकारी अनुसार लडक़ी के पिता के बयानों पर उनकी नाबालिग लडक़ी को भगाने के आरोप में मुकदमा नं. 101, 30.12.24 भांदस की धारा 363, 366ए, 376डी, 6 पोस्को एक्ट के तहत अनिल कुमार पुत्र कालू राम वासी बारेकां के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में राजनीतिक पहुंच रखते हुए अपनी रंजिश निकालने के लिए गांव के कुछ बेकसूर लोगों के नाम लिखवाएं हैं। यदि मामले की जांच सीबीआई व उच्चाधिकारियों से करवाई जाये तो सच्चाई खुलकर सामने आ सकती है।
फोटो:1, फाईल फोटो अनिल कुमार
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कौशाम्बी 3अक्टूबर 26*पाक्सो एक्ट 2012 के प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान*
कौशाम्बी 3अक्टूबर 2026*तहसील दिवस का लेखपालों ने किया बहिष्कार*
महोबा 3 अक्टूबर 2026*सम्पूर्ण समाधान दिवस में 73 शिकायतें पहुंचीं, तीन का मौके पर निस्तारण