पंजाब 05 जनवरी *अदालत ने चैक बाऊंस के आरोपी सफल को दो वर्ष की कैद व दो लाख रूपये हर्जाने की सजा सुनाई
अबोहर, 05 जनवरी (शर्मा/सोनू):अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में 2 लाख चैक बाऊंस के आरोपी शफल उर्फ गोल्डी पुत्र चंद्रशेखर नई आबादी गली नं. 10 अबोहर के वकील ने अपनी दलीलेंं पेश की। दूसरी ओर शिकायतकर्ता कुलविंद्र सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह वासी नई आबादी गली नं. 21 बड़ी पौड़ी अबोहर के वकील संदीप बजाज ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट संदीप बजाज की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए 2 लाख चैक बाऊंस के मामले में शफल उर्फ गोल्डी को दोषी करार देते हुए दो वर्ष की कैद व दो लाख रूपये हर्जाने की सजा सुनाई।
फोटो:2, अदालत से बाहर आते संदीप बजाज व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी 16 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 16 मार्च 26*स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मे विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर रैली*
कौशाम्बी 16 मार्च 26*जनपद के 759 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त की धनराशि हस्तांतरित*