पंजाब 05 अगस्त 2023* गाड़ी को तोडक़र उसके हर हिस्से को बेचने वाले दो आरोपी गिरफ़्तार एवं पुलिस रिमांड पर।
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
पंजाब 05 अगस्त 2023* गाड़ी को तोडक़र उसके हर हिस्से को बेचने वाले दो आरोपी गिरफ़्तार एवं पुलिस रिमांड पर।
अबोहर, 05 अगस्त (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर अतुल सोनी बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई देसराज व अन्य पुलिस पार्टी ने किलियांवाली से चोरी हुई पिकअप गाड़ी को तोडक़र बेचने के मामले आरोपी दविंद्र सिंह पुत्र गुरविंद्र सिंह वासी धर्मनगरी गली नं.1 अबोहर व बृजमोहन पुत्र बहादुर राम वासी केराखेड़ा को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों से पिकअप के कुछ पार्ट बरामद किये गये हें। थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि इस मामले में तीसरा आरोपी संदीप उर्फ सोनू पुत्र रतन सिंह वासी पक्कासीडफार्म अभी फरार है। जल्द ही उसे काबू किया जायेगा। जानकारी अनुसार थाना खुईयांसरवर पुलिस ने मक्खन सिंह पुत्र मुंशी राम वासी किलियांवाली के बयानों पर मुकदमा नं. 99, 29.7.23 भांदस की धारा 379, 411 के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
हरिद्वार30अगस्त26*2027 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का दावा, अमन गर्ग ने की जनता से अपील
लखनऊ 30अगस्त 26* आईएएस दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया है,अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*