पंजाब 04 मार्च 2024* मंदबुद्धि नाबालिगा से बलात्कार करने वाले आरोपी बोहड़ सिंह को जेल भेजा
अबोहर, 04 मार्च (शर्मा/सोनू): बल्लुआना देहाती डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, थाना बहाववाला के प्रभारी गुरमीत सिंह, चौकी पटीसदीक के प्रभारी सर्बजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मंदबुद्धि लडक़ी को बहला फुसला कर उसके साथ बलात्कार करने वाले बोहड़ सिंह उर्फ बोहड़ा वासी दोदेवाला को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि थाना बहाववाला पुलिस ने बताया कि लडक़ी के बयानों पर पुलिस ने आरोपी बोहड़ सिंह उर्फ बोहड़ा पुत्र सोम सिंह वासी दोदेवाला के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने लडक़ी को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाकर मेडीकल करवाया है। मामले की जांच जारी है। गौरतलब है कि बलात्कार करने वाला आरोपी 50 वर्षीय बोहड़ सिंह तीन बच्चों को पिता है।
फोटो:6, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली30 अप्रैल 2026-यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज की देश की कुछ खास खबरें
धार 30अप्रैल26*मध्य प्रदेश धार में भीषण सड़क हादस..!*
NEW DELHI 30APRAIL 2026*TODAYS TOP NEWS*