पंजाब 04 मार्च 2024* नोहरे में भैंस चोरी करने वाले गिरोह का एक सदस्य काबू, पुलिस रिमांड पर, दूसरा फरार
अबोहर, 04 मार्च (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी नवदीप सिंह व एएसआई काला सिंह तथा अन्य पुलिस पार्टी ने अबोहर शहर में नोहरों से भैंसें चोरी करने वाले एक सदस्य इंद्रजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह वासी बलियांवाली बठिण्डा को काबू करने में सफलता हासिल की है जबकि उसका दूसरा साथी काला सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी नजदीक गुरूद्वारा इंदिरा नगरी अभी फरार बताया जा रहा है। डीएसपी अरूण मुंडन ने बताया कि दूसरे आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस पार्टी द्वारा छापेमारी जारी है। जल्द ही दूसरे आरोपी को काबू किया जायेगा। आरोपी इंद्रजीत सिंह को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी से पिकअप गाड़ी बरामद कर ली गई है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:5 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ27अप्रैल26* प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने के लिए फैसला जल्द!
कानपुर देहात27अप्रैल26* नकली-घटिया तेल पर बड़ी कार्रवाई, 28 हजार लीटर सीज; कई कंपनियों के प्रोडक्ट बैन*
गोरखपुर27अप्रैल26*उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है।