पंजाब 04 जून 2024* घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में मनीष सुमरा व विवेक गोदारा बरी
एडवोकेट हरप्रीत सिंह व पंकज खुराना की दलीलें सुनने के बाद किया बरी
अबोहर, 03 जून (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में घर में घुस कर मारपीट व तोडफ़ोड़ करने के आरोपी मनीष सुमरा पुत्र सुभाष सुमरा वासी गली नं.1, हनुमानगढ़ रोड टीवीएस शोरूम के पास, विवेक गोधारा पुत्र सुरिंद्र गोदारा वासी सीतो रोड निकट लूना हॉस्पीटल के वकील हरप्रीत सिंह व पंकज खुराना ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर शिकायतकर्ता संदीप कुमार पुत्र विनोद कुमार वासी कैलाश नगर अबोहर सीतो रोड के वकील ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट हरप्रीत सिंह व पंकज खुराना की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए मनीष सुमरा व विवेक गोदारा को मारपीट व तोडफोड के आरोपों से सबूतों के अभाव में बरी किया। जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने संदीप कुमार पुत्र विनोद कुमार वासी कैलाश नगर के बयानों पर मुकदमा नं. 2, 3.01.15 भांदस की धारा 427, 452, 506, 148, 149, 120बी के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो:1, एडवोकेट हरप्रीत सिंह व पंकज खुराना।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बागपत2अगस्त26*कबड्डी खिलाड़ी मोनू की आज शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
लखनऊ2अगस्त26*बिजली समाधान योजना अंतर्गत 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में विशेष समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।
नई दिल्ली*रविवार, 02 अगस्त 2026 पर यूपीआजतक न्यूज चैनल के मुख्य समाचार*