————– पंजाब 04 अगस्त *
नगर थाना पुलिस ने शराब आरोपी मलकीत सिंह को अदालत में पेश किया
अबोहर, 4 अगस्त (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना प्रभारी इंस्पैक्टर मनोज कुमार, एएसआईगुरनाम सिंह अन्य पुलिस पार्टी कच्चे रास्ते जा रही थी कि सामने से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 20 बोतलें अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान मलकीत सिंह पुत्र पाला सिंह निवासी मुम्बेके थाना फाजिल्का के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना मेें मुकदमा नंबर 230, 3-8-2022, एक्साईज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश किया जहां उसे जेल भेजने के आदेश पारित किए।
फोटो 05, पुलिस पार्टी के साथ आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बाँदा5मई26*प्रदेश सरकार के मंत्री आज शिक्षामित्र सम्मान समारोह में शिरकत की।
उत्तराखंड देहरादून 5मई26**केदार मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया,
लखनऊ5मयई26*ईमानदारी की मिसाल बने समाजसेवी सूरज तिवारी, महिला का खोया पर्स लौटाकर पेश की मानवता……