पंजाब 04 अगस्त 2023* राजस्थान से मेला देखने आये युवक ने की चोरी, काबू, दो फरार
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
पंजाब 04 अगस्त 2023* राजस्थान से मेला देखने आये युवक ने की चोरी, काबू, दो फरार
अबोहर, 03 अगस्त (शर्मा/सोनू):फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखजिंद्र सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों व भगौड़ा आरोपियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत थाना खुईयांसरवर के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसएआई देसराज व अन्य पुलिस पार्टी ने राजस्थान के करणपुर निवासी संदीप कुमार उर्फ लवली पुत्र बलजीत सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अभी इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करना बाकी है। थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी संदीप सिंह से एक सोने का लॉकेट, चांदी की चूडिय़ां व कुछ नगदी बरामद की है। इसके दो साथी फरार हैं जिन्हें जल्द काबू कर लिया जायेगा। गौर है कि तीनों युवक गांव तेलूपुरा में मेला देखने आये थे। रात्रि समय तीनों ने गांव दानेवाला में एक घर में चेारी की। मौके पर गश्त कर रही पुलिस ने एक युवक को काबू कर लिया जबकि उसके दो साथी फरार हो गये।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
शामली5अगस्त26*शामली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹1 लाख का इनामी बदमाश फुरकान पुलिस मुठभेड़ में ढेर
लखनऊ5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ5अगस्त26*60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, 100 करोड़ का प्रावधान किया….*