पंजाब 04 अगस्त 2023* दीवानखेड़ा निवासी हरबंस लाल को चैक बाऊंस के मामले में दो वर्ष की कैद 7 लाख 28 हजार के करीब हर्जाने की सजा
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
पंजाब 04 अगस्त 2023* दीवानखेड़ा निवासी हरबंस लाल को चैक बाऊंस के मामले में दो वर्ष की कैद 7 लाख 28 हजार के करीब हर्जाने की सजा
अबोहर, 03 अगस्त (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश राजन अनेजा की अदालत में 7 लाख 28 हजार के करीब चैक बाऊंस के आरोपी हरबंस लाल पुत्र सौदागरराम वासी दीवानखेड़ा के वकील ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर शिकायतकर्ता विजय कुमार उर्फ काली वधवा पुत्र देसराज के वकील अनिल कामरा ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट अनिल कामरा की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए 7 लाख 28 हजार के करीब चैक बाऊंस के आरोपी हरबंस लाल को दोषी करार देते हुए दो वर्ष की कैद व 7 लाख 28 हजार के करीब हर्जाने की सजा सुनाई। जानकारी अनुसार आढ़त देसराज वेद प्रकाश की फर्म को एक चैक हरबंस लाल ने 7 लाख 28 हजार रूपये का चैक दिया था। जब विजय कुमार उर्फ काली वधवा चैक बैंक में लगाया तो चैक बाऊंस हो गया। उसने अपने वकील अनिल कामरा के माध्यम से अदालत में केस दायर किया।
फोटो:, एडवोकेट अनिल कामरा
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें
More Stories
जमुई बिहार 22 सितम्बर 26*लड़की के साथ हैवानियत करने वाले नंदन यादव का एनकाउंटर*
सिद्धार्थनगर 22सितंबर 26*शादी के 24 घंटे बाद नवविवाहित दंपती के शव मिलने से सनसनी
कानपुर देहात, 22 सितम्बर 2026**सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘वाराणसी से वडनगर यात्रा’ का रसूलाबाद में भव्य स्वागत*