पंजाब 03 नवम्बर *आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी शम्भू को रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 03 नवंबर (शर्मा/सोनू): नगर थाना 2 की पुलिस ने व्यक्ति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले 6वें आरोपी शम्भू को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। मिली जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने परमजीत कौर पत्नी पत्नी सोहन लाल वासी कैलाश नगर अबोहर के बयानों पर उसके पति को तंग परेशान करने के आरोप में मुकदमा नं. 87, 12.10.21 भांदस की धारा 306 आईपीसी के तहत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिनमें से पुलिस पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। बताया जाता है कि उक्त सभी आरोपी पैसे को लेकर सोहन लाल को परेशान करते थे जिसके चलते उसने आत्म हत्या कर ली थी।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
अयोध्या28जून25*किसान ने ट्रैक्टर डीलर पर धोखाधड़ी का लगाया आरोप, केस दर्ज
अयोध्या28जून25*मूलभूत सुविधाओं से वंचित है बांसगांव के लोग
अयोध्या28जून25*कृषि व्यापारियों पर किए जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ कृषि व्यापारियों का फूटा गुस्सा