पंजाब 02 मई 2024* मंडी में कणक चोरी करने के मामले में दो आरोपी काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर 02 मई (शर्मा, सोनू, लोकेश शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी डा. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना पुलिस द्वारा नई अनाज मंडी में कणक के गटे चोरी करने के आरोप में दीपक कुमार मेहता पुत्र सतपाल मेहता वासी गली नं 3 नानक नगरी अबोहर, रमन कुमार पुत्र रमेश कुमार गली नं 6 नानक नगरी को पुलिस ने मंडी में कणक चोरी करने के आरोप में काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों को न्यायाधीश सतीश शर्मा की अदालत में पेश किया जहां योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिये पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
जानकारी देते हुए डीएसपी अरूण मुंडन ने बताया कि एएसआई मनदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित दाना मंडी के निकट वाटर वर्कस गेट नं 3 के गश्त कर रहे थे कि मुखबिर ने सूचना दी कि दीपक कुमार पुत्र सतपाल महिता वासी गली नं 3 नानक नगरी व रमन कुमार पुत्र रमेश कुमार वासी गली नं 6 नानक नगरी चोरी करने के आदी है। जो मोटरसाईकल पर चोरी किया गया गेहूं का गट्टा लेकर ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने वहां पर छापामारी करके दोनों युवकों को चोरी किये गये गेहूं के गटे सहित गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मुकदमा नं 79 , 1-5-24 भादस की धारा 379 व 411 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
फोटो नं- 1
कैप्शन :- पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हाथरस7जून2026*हाथरस में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
रोहतास/बंजारी7jun2026*: ब्रेक फेल ट्रक ने क्वार्टर में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला।
रोहतास7jun 2026* सड़क हादसों का कहर: बाइक सवार की मौत, कार पेड़ से टकराई, एयरबैग ने बचाई जान