February 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 02 फरवरी *ट्रैफिक प्रभारी ने इन्फील्ड मोटरसाईकिलों के चालान काटे

पंजाब 02 फरवरी *ट्रैफिक प्रभारी ने इन्फील्ड मोटरसाईकिलों के चालान काटे

पंजाब 02 फरवरी *ट्रैफिक प्रभारी ने इन्फील्ड मोटरसाईकिलों के चालान काटे
अबोहर, 02 फरवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अबोहर ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह, एएसआई प्रितपाल व अन्य पुलिस पार्टी ने बस स्टैंड रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। शहर में बुलेट मोटरसाईकिल से पटाखे चलाने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा है। जिसके तहत ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट मोटरसाईकिल रोक कर चालान काटे। ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह ने अपील की है कि अपने वाहनों पर प्रैशर हार्न न लगाएं। बुलेट मोटरसाईकिल से पटाखे चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी।
फोटो:4, चालान काटते ट्रैफिक प्रभारी।

Taza Khabar