पंजाब 01 सितंबर 2023* थाना बहाववाला पुलिस ने चोरी के मामले में भगौड़ा आरोपी को काबू किया
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 01 सितंबर 2023* थाना बहाववाला पुलिस ने चोरी के मामले में भगौड़ा आरोपी को काबू किया
अबोहर, 01 सितम्बर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई सुखपाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने चोरी के मामले में भगौड़ा आरोपी अमरजीत सिंह पुत्र दलीप सिंह वासी सूरवाला तहसील टिब्बी जिला हनुमानगढ़ को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। थाना बहाववाला पुलिस ने मुकदमा नं. 66/18 अमरजीत सिंह के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया था।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
भागलपुर 19 अप्रैल 26*अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई, 2,925 लीटर विदेशी शराब बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
लखनऊ 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ19 अप्रैल 26*: लखनऊ में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की अहम बैठक