पंजाब 01 नवम्बर 2023* लूटपाट व मारपीट के आरोपी अमन कुमार को पुलिस ने किया काबू
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 01 नवम्बर 2023* लूटपाट व मारपीट के आरोपी अमन कुमार को पुलिस ने किया काबू
अबोहर, 01 नवंबर (शर्मा/सोनू): नार्कोटिक्स रेंज सैल के डीएसपी अतुल सोनी की टीम व नगर थाना के प्रभारी सुनील कुमार, चौकी सीडफार्म के प्रभारी हरमेश कुमार, एएसआई बलकरण सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने कई मामलों में भगौड़ा आरोपी अमन कुमार पुत्र रवि कुमार वासी संतनगरी अबोहर को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। नगर थाना के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि अमन कुमार पुत्र रवि कुमार के खिलाफ लूटपाट व एनडीपीएस एक्ट, इरादा कत्ल व कई मामलों में भगौड़ा था। पुलिस ने उसे आज उसे काबू किया है। उसके खिलाफ 14 के करीब मामले दर्ज हैं जिसमें तीन मामलों में अमन कुमार को काबू किया गया है। आरोपी को आज न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया जायेगा और पुलिस रिमांड की मांग की जायेगी। मामले की जांच जारी है।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी

More Stories
पूर्णिया6मई26*उड़ान गश्ती ने संभाली छात्राओं की सुरक्षा
उत्तर प्रदेश6मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ6मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें………