नालंदा19मार्च25*जमीन कारोबारी की हत्या, 24 मार्च को होनी थी शादी, पैर में ईंट बांधकर कुएं में फेंका,*
संवाददाता जुबेर आलम की खास खबर यूपीआजतक
*बिहार* : नालंदा में अपराधी बेलगाम हो गए हैं, ताजा मामला राजगीर थाना क्षेत्र के नई पोखर मोहल्ले का है। जहां रिटायर्ड आर्मी जवान के जमीन कारोबारी पुत्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई, अपराधियों ने हत्या कर उसके शव के हाथ-पैर बांधकर पत्थर के साथ कुआं में फेंक दिया, मृतक की पहचान नई पोखर मोहल्ला निवासी फौजी स्व. विजय सिंह के 32 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार उर्फ झुन्नू के रूप में की गई है। नीरज जमीन का कारोबारी था, 24 मार्च को शादी होने वाली थी। इससे परिवार में खुशी का माहौल था। अचानक उसकी हत्या ने इलाके में सनसनी मचा दी, पुलिस एफएसएल की टीम की मदद से मामले की जांच में जुट गई है।

More Stories
लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर15जुलाई26*मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत सुलतानपुर पुलिस ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान*
लखनऊ15जुलाई26*राजधानी लखनऊ में मिलावटी पेट्रोल के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है।