नई दिल्ली30 जून 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर की सुबह की टॉप 20 खबरें
● राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से आंध्र प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी, विजयनगरम स्थित केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी
● प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे सभी केंद्रीय मंत्रालयों के सचिवों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, सुधार और ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस पर होगी चर्चा
● लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 7 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से UPTET-2026 की सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे, मंडलायुक्त, डीएम, पुलिस व संबंधित विभागों के अधिकारी रहेंगे शामिल
● व्हाट्सएप ने यूज़रनेम फीचर लॉन्च किया, अब मोबाइल नंबर साझा किए बिना भी यूज़र आपस में संपर्क कर सकेंगे
● यूपी में तेज रफ्तार के साथ प्रवेश किया मानसून एक्सप्रेस, मानसून आते ही लू का असर खत्म हुआ, प्रदेश के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश हुई, आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान
● दिल्ली – इंडिया गठबंधन के 23 दलों ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मामले में हस्तक्षेप की मांग की
● दिल्ली – थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पद छोड़ने से पहले नेशनल वॉर मेमोरियल पर पुष्पांजलि अर्पित की
● सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल की बिक्री पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध हटाए, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर 1 जुलाई से सामान्य व्यवस्था लागू होगी
● भारत ने अफ़ग़ानिस्तान के रिहायशी इलाकों पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की, हमलों में 36 नागरिकों की मौत और 163 लोग घायल हुए
● फीफा विश्व कप – ब्राजील ने जापान को 2-1 से हराकर राउंड ऑफ़ 16 में जगह बनाई
[30/06, 07:00] +91 95191 91829: . `NEWS HEADLINES`
*❣️TOP 5 BREAKING NEWS*❣️
*30/06/2026*
👇
🕎भारत-अमेरिका ट्रेड डील अब फिनिश लाइन पर, अमेरिकी राजदूत बोले- सिर्फ 1-2% काम बाकी।
🕎हमें अमेरिका और इजराइल से इजाजत नहीं लेनी चाहिए की हमारे PM कहां जाएं और कहां न जाएं: जीडी बख्शी।
🕎आज PM मोदी मंत्रालय के सचिवों के साथ शासन व्यवस्था की करेंगे समीक्षा, पांच राज्यों में SIR की शुरुआत।
🕎हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में शांति के बावजूद बढ़े तेल के दाम, अमेरिका और ईरान की तनातनी ने बढ़ाई चिंता।
🕎यूक्रेन में सोमवार को रूसी मिसाइलों और ड्रोन हमलों में कम से कम 12 आम नागरिक मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इन हमलों को भयानक बताया।
[30/06, 07:02] +91 95191 91829: *🕎हरियाणा, देश और विदेश की प्रमुख खबरें..!!*
*30 जून 2026*
📍 हरियाणा की टॉप 20 ताज़ा खबरें..!!
1. यमुना जल समझौता:
32 साल के लंबे अंतराल के बाद हरियाणा और राजस्थान के बीच यमुना जल समझौता हुआ। 3900 करोड़ रुपये की पाइपलाइन से पानी पहुंचाया जाएगा।
2. सीबीआई कार्रवाई:
फर्जीवाड़े मामले में हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की सीबीआई गिरफ्तारी। आयोग के पूर्व सीईओ पंकज अग्रवाल चर्चा में रहे।
3. शिक्षा में बदलाव:
हरियाणा के स्कूलों में छठी कक्षा से योग शिक्षा अनिवार्य की गई, जो HPSC और HSSC परीक्षाओं में भी शामिल होगी।
4. ट्रांसफर नियमों में बदलाव:
राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के तबादला नियमों में बड़ा बदलाव किया है। उम्र का वेटेज कम और पति-पत्नी के लाभ को दोगुना किया गया।
5. नूंह पुलिस एक्शन:
राजस्थान के 16 साल से फरार हत्या और लूट के आरोपी को नूंह से गिरफ्तार किया गया।
6. पंजाब-हरियाणा विवाद:
एसवाईएल (SYL) नहर परियोजना पर पंजाब और हरियाणा के बीच तनातनी जारी। केंद्र सरकार ने समाधान के लिए एक महीने का समय दिया।
7. नया निर्देश:
हरियाणा पुलिस ने हथियार लाइसेंस नवीनीकरण के लिए 15 दिन और FIR की कॉपी तुरंत देने के सख्त निर्देश जारी किए।
8. प्रशासनिक सख्ती:
सरकारी अनुदान योजनाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर मंत्री और आईएएस अधिकारियों के परिवार के लाभार्थियों की जांच शुरू।
9. लाइब्रेरी क्रांति:
हरियाणा के गांवों में तेजी से लाइब्रेरियां खुल रही हैं, जहां युवा सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं।
10. बिजली बिल में धांधली:
मनमाने बिजली बिल के खिलाफ एक व्यक्ति की जीत। अदालत ने हर्जाने के तौर पर ₹20,000 देने का आदेश दिया।
11. एचसीएस परीक्षा:
HCS 2025 मेन्स परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जारी।
12. एनसीआर ट्रैफिक:
गुरुग्राम और फरीदाबाद में एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में तेजी।
13. हरियाणा बजट:
राज्य के आगामी बजट को लेकर वित्त विभाग ने तैयारियां तेज कीं। लोकलुभावनी योजनाओं पर फोकस।
14. कानून व्यवस्था:
गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित प्रमुख शहरों में सुरक्षा बढ़ाई गई। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर।
15. स्वास्थ्य विभाग:
डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए सभी जिलों में एडवाइजरी जारी।
16. औद्योगिक विकास:
सोनीपत में मारुति प्लांट के विस्तार को गति। हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद।
17. किसानों के लिए अपडेट:
धान की सीधी बिजाई और ड्रिप इरिगेशन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को सब्सिडी दी जा रही है।
18. खेलों को बढ़ावा:
हरियाणा के खेल स्टेडियमों के विकास के लिए ₹50 करोड़ का नया फंड आवंटित।
19. महिला सुरक्षा:
दुर्गा शक्ति वाहनों की गश्त बढ़ाई गई। महिला हेल्पलाइन 1091 पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश।
20. मौसम का मिजाज:
मानसून की एंट्री के बाद गर्मी और उमस से राहत। कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज।
—
🇮🇳 देश की टॉप 10 ताज़ा खबरें
1. संसद सत्र:
मानसून सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का भारी हंगामा।
2. अमरनाथ यात्रा:
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा प्रथम पूजा के साथ अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत।
3. असम और अरुणाचल बाढ़:
लगातार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित।
4. पुरी स्नान यात्रा:
भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक स्नान यात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल हुए।
5. अयोध्या मामला:
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय से तीन घंटे पूछताछ। उन्होंने अपनी भूमिका से इंकार किया।
6. आर्थिक स्थिति:
खुदरा मुद्रास्फीति में कमी से आम जनता को राहत और बाजार में उत्साह।
7. राजनीतिक नियुक्ति:
मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।
8. पश्चिम बंगाल:
चुनाव हिंसा मामले में सीबीआई ने नांदेड़ से भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया।
9. रक्षा अनुसंधान:
इसरो ने चंद्रयान-4 मिशन के लिए नई तकनीक विकसित की।
10. भारत-अमेरिका व्यापार समझौता:
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता अंतिम चरण में पहुंचा।
—
🌍 विदेश की टॉप 5 ताज़ा खबरें
1. ईरान-अमेरिका वार्ता:
मध्य पूर्व संकट के बीच कतर में ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता को लेकर चर्चा जारी।
2. अफगानिस्तान बॉर्डर स्ट्राइक:
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा पर बड़ा ग्राउंड ऑपरेशन चलाया। 29 से अधिक आतंकियों के मारे जाने का दावा।
3. भारत-पाकिस्तान:
कराची हमले के आधारहीन दावों पर भारत ने पाकिस्तान को अपनी कार्यप्रणाली सुधारने की दो टूक सलाह दी।
4. यूक्रेन-रूस संघर्ष:
यूक्रेन ने रूसी तेल रिफाइनरी पर बड़ा ड्रोन हमला किया। व्लादिमीर पुतिन ने ईंधन की कमी की बात स्वीकार की।
5. यूनाइटेड किंगडम:
यूके ने अपने पुराने युद्धपोतों की जगह 6 नए ड्रोन-डिप्लॉइंग हाइब्रिड वॉरशिप बनाने की घोषणा की।
[30/06, 07:04] +91 95191 91829: . 🚩*जय श्री राम*🚩
*30 जून, मंगलवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
👇🏻
*========================*
🔸 *पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लिमिट 1 जुलाई से हटेगी*, औद्योगिक- कॉमर्शियल ग्राहक रीटेल पंपों से फ्यूल खरीद सकेंगे, गाड़ियों या ट्रकों के लिए एक दिन में 200 लीटर लिमिट भी खत्म
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे सप्ताह के अंत तक कोटा-बारां के रास्ते हो सकती है मानसून की एंट्री, कल उदयपुर में दिन में तापमान 36.6 और रात को 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@38.2, राजसमंद@37.8
🔸 *हाईवे क्रॉस करती छात्रा को वाहन ने मारी टक्कर, मौत*, एमजी कॉलेज में एग्जाम देने जा रही थी, अहमदाबाद हाईवे पर परसाद स्थित पुरानी पुलिस चौकी के पास की घटना
🔸 *एचडीएफसी बैंक ने पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को सौंपी चेयरमैन की कुर्सी*, अगले 3 साल तक संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
🔸 लेफ्टिनेंट जनरल *धीरज सेठ आज भारतीय सेना के नए प्रमुख* का संभालेंगे पदभार
🔸 मई में *भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई*, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी
🔸 अहमदाबाद: *टीचर के तमाचे से दसवीं के छात्र के कान का परदा फटा*
🔸 *खामेनेई के अंतिम संस्कार में नहीं जाएंगे पीएम मोदी*, भारत की ओर से पबित्रा मार्गेरिटा और सैयद अता हसनैन जाएंगे
🔸 *कतर में बातचीत अधर में लटकी*, ईरान ने कहा- अमेरिका से मीटिंग अभी नहीं है तय
🔸 *रूसी मिसाइल-ड्रोन्स ने यूक्रेन में जमकर मचाई तबाही,* 12 मौतें, कई इलाकों में बिजली गुल
🔸 वेनेजुएला: विनाशकारी *भूकंप से नहीं थम रहीं मौतें, मृतकों की संख्या 1719 हुई*
🔸 *दसवीं के मौजूदा बैच पर लागू नहीं होगी तीन-भाषा नीति*, CBSE की नई गाइडलाइंस
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: यूपी के औरैया में इटावा से आई बारात का धूमधाम से हुआ स्वागत, पर जयमाला के बाद दुल्हन ने पति को देख उसके ज्यादा पतले होने को लेकर शादी से कर दिया इनकार, दूल्हा देख दुल्हन बोली-“ये पति हैं या फुल-साइज सेल्फी स्टिक?”, इसके बाद दूल्हा-दुल्हन के भाइयों में हुई बहस जिसने ऐसा तड़का लगाया कि शादी का स्वाद ही गया बिगड़, पहले बात, फिर चले हाथ, फिर लात, पुलिस की हुई एंट्री, रिश्तेदार मनाते रहे, पुलिस समझाती रही, लेकिन नहीं मानी दुल्हन, नतीजन बैंड वालों ने भी “बाबुल की दुआएं” छोड़ सीधे “चलो बुलावा आया है” बजाने का बना लिया मन, बारात उसी स्पीड से गई लौट, जिस स्पीड से मिठाई के डिब्बे रिश्तेदारों ने अपने बैग में रखे थे सरपट, खबर हुई वायरल, लोग कस रहे तंज, दुबलेपन पर रिश्ता तोड़ना, कैसी ये नई परिभाषा आई, दिल का वजन कोई तौल न पाया, बस “शरीर की पैकेजिंग” ही दी दिखाई
🔸 *जांच में झूठे-निकले दुष्कर्म के आरोप, उदयपुर कोर्ट ने लगाया जुर्माना*: एसपी बोलीं- झूठी शिकायत देने वालों पर पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई
🔹 फुटबॉल FIFA वर्ल्ड कप: *पराग्वे ने चार बार की चैंपियन जर्मनी को टूर्नामेंट से किया बाहर*
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो,NEWS HEADLINES की तरफ से सुप्रभात*🙏🏽🙏🏽
*=============================*
[30/06, 07:14] +91 95191 91829: *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
*30- जून – मंगलवार.*
👇
*===============================*
*1* पीएम मोदी आज सभी केंद्रीय सचिवों के साथ करेंगे हाई लेवल मीटिंग, 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य पर होगी चर्चा
*2* अब नहीं रुकेगी DRDO की रफ्तार! राजनाथ सिंह का बड़ा फैसला, अब रफ्तार पकड़ेंगी भारत की सीक्रेट डिफेंस परियोजनाएं
*3* आयुष्मान सारथी लॉन्च: वाट्सएप पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी
*4* अंतिम चरण में भारत-अमेरिका ट्रेड डील, अमेरिकी राजदूत ने कहा-सिर्फ 1 फीसदी काम बाकी
*5* 50% तक बढ़ेगी लोकसभा की सीट?: सरकार कर रही विचार, महिला आरक्षण पर संविधान संशोधन बिल के नए प्रारूप की तैयारी
*6* भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 30 जून को आंध्र प्रदेश के दौरे पर पहुंच रही हैं। इस दिन वे विजयनगरम में स्थित केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।
*7* कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र, मेघालय और झारखंड में 30 जून से मतदाता सूची के विशेष सघन संशोधन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 29 जुलाई तक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस संशोधन प्रक्रिया में पहचान के लिए पासपोर्ट को एक वैध दस्तावेज माना जाएगा।
*8* पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लिमिट 1 जुलाई से हटेगी, कॉमर्शियल बायर्स रीटेल पंपों से फ्यूल खरीद सकेंगे, एक दिन में 200 लीटर लिमिट थी
*9* एलपीजी ग्राहकों के लिए ई-केवाईसी की अंतिम तिथि
एचपी, इंडेन और भारत गैस के ग्राहकों के लिए अपना ई-केवाईसी पूरा करने की आखिरी तारीख 30 जून है। इसके अलावा, जिन ग्राहकों के पास पाइप वाली गैस (पीएनजी) की सुविधा मौजूद है, उन्हें 30 जून तक अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने का निर्देश दिया गया है, ऐसा न करने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा।
*10* हरियाणा-राजस्थान के बीच जल समझौता: गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन, तीन दशक से चल रहा था विवाद
*11* गृह मंत्री ने कहा कि इस समझौते के तहत जुलाई से अक्टूबर तक लगभग 580 एमसीएम पानी यमुना नहर से तीन भूमिगत पाइपलाइंस के जरिए राजस्थान तक पहुंचाया जाएगा। इन तीन पाइपलाइंस का व्यास 3.6 मीटर से भी अधिक है जिनके माध्यम से राजस्थान और हरियाणा राज्यों के लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था होगी। यह समझौता दोनों राज्यों के लिए ‘लाभदायक स्थिति’ का अच्छा उदाहरण है।
*12* हैदराबाद में BJP अध्यक्ष Nitin Nabin ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी और सोनिया गांधी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस हमेशा इटालियन की तरह सोचती है, ऐसी सोच की भारत में कोई जगह नहीं है।’
*13* राम मंदिर चढ़ावा चोरी में पूछताछ: चंपत राय का बयान दर्ज, डॉ. अनिल मिश्रा समेत 80 अन्य को नोटिस
*14* राममंदिर चोरी- 8 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, अयोध्या के वकील पैरवी नहीं करेंगे; ट्रस्ट की बैठक अब 5 दिन पहले होगी
*15* इंडिगो की अहमदाबाद-मुंबई फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान के दौरान 3 साल का बच्चा बेहोश हुआ, समय पर इलाज मिलने से बची जान
*16* फीफा विश्वकप का सबसे बड़ा उलटफेर! पराग्वे ने 4 बार की चैंपियन जर्मनी को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
*17* खेल जगत के लिए भी 30 जून का दिन काफी रोमांचक रहेगा, जब फीफा विश्व कप के नॉकआउट चरण के तहत कई शानदार मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय समयानुसार इस दिन नीदरलैंड्स का सामना मोरक्को सुबह 6:30 बजे और आइवरी कोस्ट का सामना नॉर्वे रात 10:30 बजे से होगा। इसी दिन फ्रांस का मुकाबला स्वीडन से देर रात 2.30 बजे होना है।
*18* मुर्दाघरों में जगह नहीं, AC के लिए भगदड़: यूरोप में कहर बरपा रही गर्मी, आग बुझाने वाली गाड़ियां बरसा रहीं पानी, लंदन, पेरिस, मैड्रिड…पूरा यूरोप इन दिनों आग की भट्टी बना हुआ है। सड़कें पिघल रही हैं, ट्रेनें रुक गई हैं और अस्पतालों में मरीजों की लाइन लगी है। लेकिन सबसे दर्दनाक हालात मौत के बाद दिख रहे हैं। मुर्दाघरों में लाशें रखने की जगह नहीं बची है
*19* जून-तिमाही में घरों की बिक्री जनवरी-2023 के बाद सबसे कम, ईरान युद्ध और सप्लाई चेन संकट से सेंटीमेंट बिगड़ा; टॉप-7 शहरों में 90,715 घर बिके
*===============================*

More Stories
नई दिल्ली30जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली30जून26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
जयपुर29जून26*रेशु गुप्ता केस यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंची ‘न्याय की गुहार