नई दिल्ली28जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*28- जून – रविवार*
👇
*================================*
*US-ईरान में फिर जंग? होर्मुज पर भी मंडराने लगे संकट के बादल; अमेरिका ने दूसरी बार किया हमला*
*1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के सेशेल्स दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। इस दौरान वे सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री की यह सेशेल्स की दूसरी यात्रा है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2015 में सेशल्स का दौरा किया था।
*2* पीएम मोदी ने सेशेल्स को सौंपा मेड इन इंडिया पोत- LESPWAR, आज संसद में संबोधन, मोदी सेशेल्स की संसद को संबोधित करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे।
*3* ‘सेशेल्स ने भारतीय संस्कृति को जिस तरह से संजोकर रखा, वह काबिले तारीफ’, विक्टोरिया में बोले पीएम मोदी
*4* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 28 जून को आकाशवाणी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम का 135वां एपिसोड होगा।
*5* उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दो दिन के कर्नाटक दौरे पर हैं। इस दौरान वे रविवार को बेंगलूरू में राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरजीयूएचएस) के स्थापना दिवस और मादक द्रव्यों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम के तहत आयोजित नशा मुक्त भारत सम्मेलन में भाग लेंगे ।
*6* कांग्रेस बोली-सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों की जानकारी छिपाई, रक्षा मंत्रालय बोला- शहीदों को शुरू से सम्मान मिला, राजनाथ का बयान गलत अर्थ में दिखाया
*7* “यह सिर्फ पेपर लीक नहीं, युवाओं के भविष्य की चोरी है”, महाराष्ट्र TET-2026 पेपर लीक पर राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला
*8* ‘नीट के बाद अब TET’, अभिजीत दीपके का केंद्र पर हमला, कहा- एक भी परीक्षा ठीक से आयोजित नहीं कर सकती बीजेपी
*9* CJP के संस्थापक ने आरोप लगाया,अब यह साफ हो गया है, महाराष्ट्र में टीईटी पेपर लीक से साबित होता है कि चाहे राज्य स्तर हो या राष्ट्रीय स्तर भाजपा सरकार एक भी परीक्षा ठीक से आयोजित नहीं कर सकती,वह बस राजनीतिक पार्टियों को तोड़ सकती है,और दूसरे दलों के विधायकों और सांसदों को अपनी पार्टी में शामिल कर सकती हैं
*10* टीईटी पेपर लीक पर CM फडणवीस का बड़ा एक्शन, ज्वाइंट सीपी की अगुवाई में SIT गठित, मास्टरमाइंड पर MCOCA की भी तैयारी
*11* राम मंदिर ट्रस्ट का दावा- भक्तों का दिया सोना-चांदी सुरक्षित, दोषियों को सजा दिलाएंगे; चंपत राय के इस्तीफे पर फैसला 11 जुलाई को
*12* ‘राम मंदिर के लिए जेल काटी और लाठियां खाईं’, चढ़ावा चोरी पर भावुक हुए अनिल विज; बोले- किसी चोरी करने वालों को नहीं छोड़ेंगे योगी-मोदी
*13* ‘भाजपा के लिए धन ही धर्म’, राम मंदिर चढ़ावा मामले पर अखिलेश का तीखा हमला, कहा- सत्ता में आए तो अयोध्या को बनाएंगे बेमिशाल धार्मिक नगरी
*14* मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- संघ में अच्छे लोगों की कमी, मंत्री ने कहा- अब हर अफसर कहता है, मैंने भी RSS की चड्डी पहनी है
*15* 72 घंटों में भारत के 9 जहाजों ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, 15 कतार में; घटेंगे तेल के दाम?
*16* मुंबई-मुहर्रम जुलूस में दर्द की दवा बताकर जहरीले कैप्सूल बांटे, पुलिस ने 14,900 कैप्सूल के साथ व्यक्ति को पकड़ा; चूहे मारने वाला जहर भरा था
*17* महिला विश्वकप में रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला है। यह ब्लॉकबस्टर ग्रुप-ए मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर होगा। रविवार को होने वाले दो मुकाबलों के साथ ही यह तय होगा कि इस ग्रुप से कौन सी दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। दोपहर तीन बजे से दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश आमने-सामने होंगे। वहीं, भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा।
*18* भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को बेलफास्ट में खेला जाएगा। पहले मैच में हार झेलने के बाद अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम सीरीज में वापसी और बराबरी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
*19* फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप K के मुकाबले में शनिवार को फ्लोरिडा के हार्ड रॉक स्टेडियम में कोलंबिया का सामना पुर्तगाल से हुआ। यह मैच 0-0 से ड्रॉ रहा। इसी के साथ पुर्तगाल ने ग्रुप के में दूसरे स्थान पर रहते हुए राउंड ऑफ 32 में जगह बना ली है। कोलंबिया की टीम पहले ही अगले राउंड में पहुंच चुकी है। दोनों ही टीमें स्टोपेज टाइम तक कोई गोल नहीं कर सकीं।
*20* पाकिस्तान के कराची में पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर आतंकी हमला, 4 सुरक्षाकर्मियों और 6 आतंकियों की मौत; तालिबान से जुड़े जमात-उल-अहरार ने जिम्मेदारी ली
*==============================*

More Stories
शाहजहांपुर28जून26*‘गली-गली में शोर है, हमारा जेई चोर है…’ बिजली कटौती से भड़के लोगों का बिजली घर पर हंगामा*
सहारनपुर28जून26*दहेज की बलि चढ़ी खुशियां: बुलेट और दो लाख की मांग पूरी न होने पर नहीं आई बारात,
मुजफ्फरनगर28जून26*UP- मुजफ्फरनगर में मालिक-नौकर के संबध “लठ्ठ आधारित” है.*