🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
नई दिल्ली25जुलाई25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 25 जुलाई 2025*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा – 23:25 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* पुष्य – 16:01 तक
*🌠पश्चात्-* आश्लेषा
*💫करण-* किन्स्तुघ्ना – 12:00 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* वज्र – 07:28 तक
*✨पश्चात्-* सिद्धि
*🌅सूर्योदय-* 05:38
*🌄सूर्यास्त-* 19:16
*🌙चन्द्रोदय-* 05:50
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 12:00 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 10:45 से 12:27
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 श्रावण सुदी प्रतिपदा 23:25 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , श्रावण शुक्लपक्ष प्रारम्भ , श्री महालक्ष्मी स्थापना व पूजन , जीवंतिका पूजन , नक्तव्रतारम्भ , मूल संज्ञक नक्षत्र 16:01 से , सप्तपरमस्थान व्रतारम्भ (जैन) , द्वारयात्रा – चिंचवड , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , मेला श्री छिन्नमस्तिका (चिन्तपूर्णी , हि.प्र.) प्रारम्भ , दुनिया की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी लुइस ब्राउन का जन्म दिवस , श्री गोविंद नारायण सिंह जयन्ती , श्री गणेश वासुदेव जोशी स्मृति दिवस , श्री गोदावरीश मिश्र स्मृति दिवस व विश्व ड्राउनिंग प्रिवेन्शन दिवस (World Drowning Prevention Day)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉श्रावण सुदी द्वितीया 22:44 तक पश्चात् तृतीया शुरु , सिंधारा (देशाचार से)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*जनापवादमात्रेण,*
*न जुगुप्सेत चात्मनि ।*
*जानीयात्स्वयमात्मानं,*
*यतो लोको निरङ्कुशः।।*
*भावार्थ👉*
_लोक निंदा से स्वयं को निंदनीय न समझें। वस्तुतः प्रत्येक व्यक्ति अपने दोष-गुणों का यथार्थ मूल्यांकन स्वयं ही कर सकता है। क्योंकि इसका संबंध जीवन की अंतरंगता से है। समाज बहिरंग वृत्ति से राग द्वेष तथा लाभ हानि के आधार पर मूल्यांकन करता है। यह मूल्यांकन अविचारित निरङ्कुश होता है ।_
🌹
*25 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1689 – फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1722 – फादर्स रैली वार (1722-25) मेन और मैसाचुसेट्स सीमा के साथ आरम्भ हुआ।
1759 – 7 साल युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना ने फ्रेंच से फोर्ट नीयाग्रा पर कब्जा कर लिया।
1813 – भारत में पहली बार नौका दौड़ प्रतियोगिता कलकत्ता (अब कोलकाता) में आयोजित हुई।
1814 – नियाग्रा फॉल्स के युद्ध में अमेरिका ने ब्रिटेन को मात दी।
1837 – इलेक्ट्रिक टेलिग्राफ के इस्तेमाल का पहली बार सफलता पूर्वक प्रदर्शन किया गया।
1854 – वाल्टर हंट को पहले पेपर शर्ट कॉलर का अमेरिकी पेटेंट हासिल हुआ।
1894 – चीन के तट पर जापान के आक्रमण के साथ ही दोनों देशों के बीच युद्ध आरंभ हुआ।
1909 – बार्सिलोना शहर में श्रमिकों ने विद्रोह आरम्भ किया।
1938 – फ़िलिस्तीन की एक मंडी में दो बम विस्फोटों में 62 असैनिक मारे गये और लगभग 100 अन्य घायल हो गये।
1957 – कनाडा में वाटरलू विश्वविद्यालय ओंटारियो शहर में स्थापित किया गया।
1963 – अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।
1973 – सोवियत संघ ने अंतरिक्ष यान मार्स 5 का प्रक्षेपण किया।
1977 – नीलम संजीव रेड्डी देश के छठे राष्ट्रपति बने।
1978 – दुनिया की पहली आइवीएफ शिशु लुइस ब्राउन का जन्म इंग्लैंड के ओल्महैम शहर में हुआ।
1982 – जैल सिंह देश के 7वें राष्ट्रपति बने।
1987 – रंगास्वामी वेंकटरमण आठवें राष्ट्रपति बने।
1992 – एस. डी. शर्मा देश के नौवें राष्ट्रपति बने।
1993 – जायोनी शासन के सैनिकों ने दोबारा दक्षिणी लेबनान पर जल थल और वायु आक्रमण किया।
1994 – जार्डन के शाह हुसैन और इस्रायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन ने वाशिंगटन में एक ऐतिहासिक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये और 46 बर्षों से चल रहे युद्ध की समाप्ति हुई।
1994 – चन्द्रमा पर मानव पदार्पण की रजत जयंती।
1997 – के. आर. नारायणन देश के 10वें राष्ट्रपति बने।
2000 – एयर फ्रांस का कॉनकॉर्ड विमान उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें 113 लोगों की मौत हुई।
2001 – कंजरवेटिव मुस्लिम नेता हमजाह हज इंडोनेशिया के नये उप-राष्ट्रपति बने।
2004 – पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान के तीन सहयोगी रिहा।
2007 – प्रतिभा पाटिल ने भारत के 12 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। वे भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
2008 – उत्तर-पूर्व इराक में महिला आत्मघाती हमलावर के विस्फोट में एक नागरिक सहित आठ लोग मारे गए।
2017 – गुजरात में बाढ़, 70 से ज्यादा लोग मरे।
2019 – ब्रिटेन में नए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारतीय मूल के तीन नेताओं को अपनी कैबिनेट में शामिल किया।
2019 – स्कैलफुट घोंघा (सी पैंगोलिन) – क्राइसोमालोन स्क्वैम्फरम गहरे समुद्र के खनन के कारण लुप्तप्राय प्रजातियों में पहली प्रजाति बन गई।
2020 – भारत में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 13 लाख के पार पहुंचा, 24 घंटों में फिर करीब 49 हजार मरीज बढ़े।
2021 – तेलंगाना के काकतीय रुद्रेश्वर – रामप्पा मंदिर को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में चिन्हित किया गया ।
2021 – हिमाचल के किन्नौर में भू-स्खलन के बाद पुल टूटने से दिल्ली-NCR के 9 पर्यटकों की मौत 3 घायल हुए।
2021 – ट्यूनीशिया में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रपति कैस सईद ने प्रधानमंत्री हिकेम मेचिची को बर्खास्त किया।
2022 – श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने भारत देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली (मैं ऐसी पहली राष्ट्रपति भी हूं जिसका जन्म आजाद भारत में हुआ)।
2022 – उत्तरप्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो डबल डेकर बसों की भीषण भिड़ंत में 8 यात्रियों की मौत हुई व दर्जनों घायल हुए।
2022 – मीडिया ने इस रिपोर्ट की पुष्टि की कि म्यांमा में सैन्य अधिकारियों ने लोकतंत्र समर्थक 4 कार्यकर्ताओं को आतंकवादियों को मदद करने के आरोप में फांसी दी।
2022 – श्रीलंका में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर सैन्य कार्रवाई के बाद राष्ट्रपति कार्यालय फिर खुल गया।
2022 – भारत और बांग्लादेश में वीजा प्रक्रिया और सरल बनाने पर सहमति बनी।
2022 – कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में गोलीबारी से भारतीय मूल के 2 लोगों समेत कई की मौत हुई।
2022 – शेख अहमद नवाफ अल अहमद अल-सबा को कुवैत के नए प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।
2023 – एस फांगनोन कोन्याक नगालैंड से राज्यसभा की अध्यक्षता करने वाली पहली महिला सदस्य बनीं।
2023 – श्री अमित शाह ने लोक सभा में बहुराज्य सहकारी सोसाइटी (संशोधन) विधेयक, 2022 पर चर्चा का जवाब दिया व विधेयक को चर्चा के बाद पारित कर दिया गया।
2023 – अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने एम्मेट टिल और मैमी टिल-मोबले राष्ट्रीय स्मारक की स्थापना की घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
2023 – UAE के विदेश व्यापार मंत्री डॉ थानी अल जायोदी को डब्ल्यूटीओ के 13वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के अध्यक्ष के रूप में चुना गया।
2024 – हरियाणा के फरीदाबाद में 2.4की तीव्रता का भूकंप दो आया।
*25 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*
1894- परशुराम चतुर्वेदी, विद्वान् शोधकर्मी समीक्षक।
1920 – गोविंद नारायण सिंह – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1922 – श्यामाचरण दुबे – भारतीय समाजशास्त्री एवं साहित्यकार।
1929 – सोमनाथ चटर्जी, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ।
1956 – फ्रांसिस अर्नोल्ड एक अमेरिकी वैज्ञानिक और इंजीनियर।
1966 – हरसिमरत कौर बादल – भारत की प्रसिद्ध राजनीतिज्ञा।
*25 जुलाई को हुए निधन👉*
1880 – गणेश वासुदेव जोशी – सार्वजनिक कार्यकर्ता।
1956 – गोदावरीश मिश्र – उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता।
1981 – मन मोहन सूरी एक भारतीय मैकेनिकल इंजीनियर व सेंट्रल मैकेनिकल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट, दुर्गापुर के निदेशक थे।
2012 – समाजसेवी चौधरी हरमोहन सिंह यादव , यादव समुदाय के कद्दावर नेता थे (शौर्य चक्र से सम्मानित)।
2012 – बी. आर. इशारा, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।
2020 – अमेरिकी अभिनेता और मार्शल आर्ट्स कलाकार जॉन सेक्सन (83) का निधन हुआ।
2022 – उत्तरी आयरलैंड के पूर्व प्रथम मंत्री और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता डेविड ट्रिंबल (77) का निधन हुआ।
2023 – पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी से भाजपा के विधायक बिष्णु पद रे (61) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी पटकथा लेखक बो गोल्डमन (90) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी पटकथा लेखक जूलियन बैरी (92) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी फ़ुटबॉल खिलाड़ी जॉन क्रिस्टोफर लुजैक जूनियर (98) का निधन हुआ।
2023 – वरिष्ठ पत्रकार – लेखक शिरीष काणेकर (80) का दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में निधन हुआ।
2024 – फ्रांसीसी पॉप गायक और संगीतकार पास्कल डेनेल (80) का निधन हुआ।
*25 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 मेला श्री छिन्नमस्तिका (चिन्तपूर्णी , हि.प्र.) प्रारम्भ।
🔅 दुनिया की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी लुइस ब्राउन का जन्म दिवस।
🔅 श्री गोविंद नारायण सिंह जयन्ती।
🔅 श्री गणेश वासुदेव जोशी स्मृति दिवस।
🔅 श्री गोदावरीश मिश्र स्मृति दिवस।
🔅 विश्व ड्राउनिंग प्रिवेन्शन दिवस (World Drowning Prevention Day)।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*25 जुलाई 2025 , शुक्रवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। साझेदारी में किया गया काम आपके लिये फायदेमंद हो सकता है। कोई फैसला सोच समझकर ही लें। यात्रा योग बन रहे हैं। आप अपने उदार स्वभाव से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल रहेंगे। किसी काम में थोड़ी थकावट आ सकती है। आपको जीवनसाथी या मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आपका आर्थिक पक्ष सामान्य बना रहेगा। आपकी कोई छुपी हुई ख़ासियत दूसरों के सामने उजागर हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का आर्शीवाद आप पर बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपको कोई नया कार्य मिल सकता है। इस राशि के विज्ञान विद्यार्थी के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों से किसी विषय को समझने में मदद मिलेगी। पहले किये गये किसी काम में प्रयासों का आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सहयोगी या प्रेमी आज एक दूसरे के साथ समय बितायेंगे। आपके रूके हुए काम भी पूरे होंगे। आज आपका स्वाथ्य उत्तम रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे और आपके मन की बात जानने की कोशिश करेंगे। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज जो काम आपके लिए खास है, उसे पहले निपटाने की कोशिश करेंगे। काम में आपको पूरी सफलता मिलेगी। अगर आप कुछ दिनों से किसी निजी समस्या को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उससे निजात पाने के लिये आज आपको किसी दोस्त की मदद मिल सकती है। आपका दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको प्रॉपर्टी डीलर्स की डील आज पक्कि हो जायेगी है तो। माता अपने बच्चों को कोई पसन्दीदा भोजन बना कर खिला सकती हैं। किसी जरूरी काम में सफलता मिलेगी। पैसों के मामले में स्थिति अच्छी रहेगी। महिलाओं को अपने पति का सहयोग मिलेगा। किसी काम के लिए बनाई गई योजना आज सफल रहेगी। कुछ दिनों से आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होग। शत्रुओं का नाश और और संकटों से बचाव होगा। स्वास्थ्य सुधार निश्चित है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज समय आपके साथ है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आप उल्लास से भरे रहेंगे। साथ ही कुछ बेहतरीन कर गुजरने के मूड में रहेंगे। आज आपके सामने कुछ अच्छे अवसर आयेंगे, आपको उनका पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए ǀ जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनको फायदा हो सकता है। कोई करीबी व्यक्ति आपसे मदद की मांग कर सकता है। छात्रों को आज मेहनत करने से अच्छी सफलता मिलेगी। व्यस्त रहने से थकान का होना निश्चित है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपको अपने मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखना चाहिए। बातों में उलझने से बचना चाहिए।आज किसी जरूरी काम को पूरा करने सफल रहेंगे । परिवार वालों के साथ आप घर में ही भगवान का ध्यान लगायेंगे। परिवार वालों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते ठीक रहेंगे। घर में सकारात्मकता आयेंगी। करोबार में स्थिरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपके धन लाभ के योग हैं। इस राशि के विद्यार्थी के लिए आज का दिन समान्य रहने वाला है, आपकी मेहनत जल्द ही रंग लायेगी। आज आप समझदारी के साथ काम करेंगे। आपको कारोबार में आगे बढ़ने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप दोस्तों के साथ घुमने जाने की योजना बना सकते है । परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी में दिन बीतेगा। आपको दादा-दादी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उनसे किसी काम में ली गई सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाने में मदद करेगी। आज का दिन बेहतर रहेगा। जीवन को और अच्छा बनाने के लिए आप कुछ नया और रचनात्मक करेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन समान्य रहने वाला है। वरिष्ठ को अपनी बात कहने में सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ आनंद से भरपूर समय बीतेगा। अपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सही रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
संभलकर फैसला लेने से आज आपके धन संबंधी कोई काम पूरा हो जायेगा। आपके दिमाग में कोई भावनात्मक उथल-पुथल से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। विवाहित आज अपने साथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे | आपको अपनी माता की सेहत का ख्याल रखना चाहिए। बच्चो का पढाई में मन लगेगा और उन्हे कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा ।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
रोजगार में बढ़ोतरी होगी । कुछ लोगों का व्यवहार चिंता का कारण बनेगा। समाज में अपना मान-सम्मान बनाये रखने के लिये आपको कोशिशें जारी रखनी होगी। आज घर में किसी मामले को लेकर उलझन हो सकती है , अपने गुससे और जुबान पर सयम रखें और विवादों से बचकर रहें। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ जायेंगे। जरुरत पड़ने पर साथ के कुछ लोग आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे । आपको अपने जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए प्रयास सफल होंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका समय लगभग सही रहेगा । कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के आसार बनेंगे। परिवार के किसी अहम मुद्दे पर आप अपना फैसला दृढ़ रखेंगे। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। समाज में आपकी एक अलग पहचान बनेगी। आज आप घर पर ही परिवार वालो के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे , जिससे आपके मन को ताजगी का अनुभव होगा। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सेहत की दृष्टि से आप अच्छा महसूस करेंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन रोजगार की दृष्टि से उत्तम रहेगा। व्यस्त रह सकते है। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे । जल्द ही कोई बड़ा लाभ मिलेगा। अपने काम को अच्छे से गति दे सकेंगे। जीवन में किसी नयी खुशी का संकेत मिलेगा। परिवार के सदस्य प्रसन्न होंगे । रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
More Stories
लखनऊ : 14 अगस्त, 2025*मुख्यमंत्री योगीजी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मथुरा15अगस्त2025 देश की आजादी के पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया*
मथुरा15अगस्त25*कृष्णचन्द्र गान्धी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, माधवकुंज, मथुरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*