नई दिल्ली14अगस्त25*भारत ने पाकिस्तानी नेताओं को जुबान पर कंट्रोल रखने की सलाह दी है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्तानी नेता भारत के खिलाफ गैर-जिम्मेदार, युद्ध भड़काने वाले और नफरत फैलाने वाले बयान दे रहे हैं।
जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तानी नेता अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए बार-बार ऐसे बयान देते हैं। उन्हें अपनी जुबान पर कंट्रोल रखना चाहिए, क्योंकि अगर उन्होंने कोई गलत कदम उठाया तो उसका नतीजा बहुत बुरा होगा।
दरअसल, सिंधु जल समझौते के निलंबन को लेकर पिछले 48 घंटों में 3 पाकिस्तानी नेताओं ने भारत के खिलाफ धमकी भरे बयान दिए हैं। इनमें आर्मी चीफ आसिम मुनीर, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो शामिल हैं।

More Stories
मुजफ्फरनगर29जुलाई26*कांवड़ यात्रा को लेकर एटीएस उतरी मैदान में*
शामली29जुलाई26*कावड़ यात्रा मर अपने वाहनों पर साइलेंसर लगाकर चलें व तेजगति से अपने वाहन ना चलाएः यातायात प्रभारी निधि चौधरी*
रायगड29जुलाई26*रायगड पोलिस दलावर शोककळा! कर्तव्यनिष्ठ श्वान ‘ऑस्कर’ला भावपूर्ण श्रद्धांजली