नई दिल्ली12फरवरी*तुर्की में भूकंप से तबाही : उत्तराखंड के युवक का मलबे में मिला शव, मरने वालों की संख्या 25 हजार के पार।
नई दिल्ली: तुर्की में बीते दिनों आए भूकंप ने कई इलाकों में तबाही मचा दी है. अभी भी तुर्की के कई इलाके ऐसे हैं जहां राहत और बचाव कार्य जारी है. तुर्की के मलत्या में चल रहे ऐसे ही एक राहत कार्य के दौरान भारतीय मूल के युवक का शव मलबे से मिला है. तुर्की में भारतीय दूतावास फिलहाल शव को स्वदेश वापस लाने को लेकर तैयारियां कर रहा है. बता दें कि तुर्की और सीरीया में भूकंप की वजह से अभी तक 25000 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है. तुर्की और सीरिया में अभी भी कई इलाके ऐसे हैं जहां राहत और बचाव का कार्य जारी है. इमरान अली न्यूज़ यूपी आज तक ✍🏻

More Stories
कानपुर ngr 12 मार्च 26*कानपुर जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत से हड़कंप।
कौशाम्बी 12 मार्च 26*भरवारी स्टेशन के दोनों तरफ प्लेट फॉर्म ऊंचे होने से यात्रियों को रही परेशानी*
कौशाम्बी 12 मार्च 26*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजकीय विद्यालय की 10 शिक्षिकाएं सम्मानित*