कानपुर12फरवरी*देश के विभिन जगहों से आए हुए विशेष्यागो ने नई तकनीकियों पर संगोष्ठी करी।
कार्डियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ़ इण्डिया के २८ वार्षिक सम्मेलन में आज मेडिकल कालेज ऑडिटोरियम में हृदय रोग से संबंधित कई नयी तकनीकियों पर देश भर से आये हुए विशेषज्ञों ने अपने विचार प्रस्तुत किए व व्याख्यान दिये।अमृता इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस के कुशल बाल हृदय रोग विशेषज्ञ डा० आर० कृष्ण कुमार ने देश में नवजात बच्चों में दिल के छेद की बीमारियों व उनके उपचार के बारे में विस्तार से बताया।दिल्ली एम्स के डा० राधाकृष्णन ने हृदय रोग के इलाज में विकसित हुई नयी तकनीकियों के बारे में बताया।संजय गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान के सीनियर प्रोफेसर डा० सत्येन्द्र तिवारी ने डा० एस० सी० जैन व्याख्यान में हृदय रोगों और उसके उपचार में एक चिकित्सक की भूमिका पर अपने विचार रखे।अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के डा० एम० यू० रब्बानी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में हार्ट फेल्यर पर चर्चा की।सम्मेलन में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से वरिष्ठ प्रोफेसर डा० आर० पी०एस० भारद्वाज को नवाज़ा गया।सम्मेलन में आये हुए प्रतिभागियों का डा० एस०के०सिन्हा,डा०अवधेश शर्मा ,डा०एम०एम०रजी ने स्वागत किया ।संस्थान के निदेशक डा० विनय कृष्ण,विभागाध्यक्ष कार्डियोलॉजी डा० रमेश ठाकुर, विभागाध्यक्ष कार्डियक सर्जरी डा०राकेश वर्मा व डा० उमेश्वर पाण्डे ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।कल रविवार को भी सम्मेलन में कई महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*
नई दिल्ली8अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात्रि 10 बजे तक की देश और राज्यों से बड़ी खबरें
पूर्णिया बिहार 8 अगस्त26 समय प्रबंधन और सेवा भाव से ही बनेगा मजबूत एनएस – कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह*