*नई दिल्ली11मई25*रूस और यूक्रेन में हो रहे युद्ध के बीच एक राहत वाली खबर सामने आई है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 15 मई को इस्तांबुल में यूक्रेन के साथ बिना किसी शर्त के सीधी बातचीत फिर से शुरू करने का प्रस्ताव रखा है।*
पुतिन ने कहा, “रूस ने 2022 में वार्ता नहीं तोड़ी। यह कीव था। फिर भी हम प्रस्ताव कर रहे हैं कि कीव बिना किसी पूर्व शर्त के सीधी वार्ता फिर से शुरू करे। सब कुछ के बावजूद, हम कीव अधिकारियों को गुरुवार को इस्तांबुल में वार्ता फिर से शुरू करने की पेशकश करते हैं।”
साथ ही उन्होंने ने कहा, “रूस ने बार-बार युद्ध विराम की पहल की है। कीव के अधिकारियों ने हमारे किसी भी युद्ध विराम प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। घोषित युद्ध विराम के तीन दिनों के दौरान, कीव ने रूसी सीमा पर हमला करने के 5 प्रयास किए हैं।”

More Stories
मथुरा 11 जुलाई 26 थाना राया में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम*
जयपुर11जुलाई2026*राजस्थान में लोकसभा सीटें 25 से 37 करने का सुझाव।*
पटना11जुलाई2026*न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय जी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन हुआ !!