नई दिल्ली11अप्रैल25सोशल मीडिया पर योग गुरु रामदेव का एक वीडियो वायरल हो रहा है
जिससे विवाद खड़ा हो गया। वीडियो में रामदेव कोल्ड्रिंक्स की तुलना ‘टॉयलेट क्लीनर’ से करते हैं।वहीं दूसरी ओर शरबत कंपनियों पर ‘शरबत जिहाद’ करने का आरोप लगाते हैं।
वह कहते हैं, “मैं ये बाते बता रहा क्योंकि गर्मियों में लोग प्यास बुझाने के नाम पर ठंडा मतलब ‘टायलट क्लीनर’ पीते रहते हैं।एक तरफ ‘टायलट क्लीनर’ का प्रहार, तो वहीं दूसरी तरफ एक कंपनी शरबत तो बनाती है लेकिन उस पैसे से वो ‘मदरसे और मस्जिदें’ बनवाती है।वो ठीक है उनका मजहब है।”
रामदेव आगे बोलते हैं, “लेकिन अगर आप वो शरबत पीएंगे तो ‘मस्जिदें’ बनेंगी. पतंजलि का शरबत पीएंगे तो गुरुकुल बनेगा, आचार्य कुलम बनेगा, पतंजलि विश्वविद्यालय और भारतीय शिक्षा बोर्ड आगे बढ़ेगा. जैसे ‘लव जिहाद’, ‘वोट जिहाद’ चल रहा है, ऐसे ही ‘शरबत जिहाद’ भी चल रहा है। आपको ‘शरबत जिहाद’ से बचाना है।

More Stories
मथुरा 17 जुलाई 26 थाना राया के ग्राम ककरेटिया के रहने वाले दो लोगों में मारपीट एवं गोलीबारी*
मथुरा 17 जुलाई 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारीयो द्वारा अपने क्षेत्र में पैदल गश्त:-*
लखनऊ17जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*