नई दिल्ली10मई24*दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ चुके हैं.
जानकारी के मुताबिक वह तिहाड़ जेल से अपने घर के लिए रवाना हो चुके हैं. गाड़ी में उनके साथ आम आदमी पार्टी के महासचिव संदीप पाठक भी मौजूद हैं. केजरीवाल गाड़ी की सनरूफ खोलकर बाहर आए और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘आप लोगों के बीच आकर अच्छा लग रहा है. मैंने कहा था कि मैं जल्दी आऊंगा, आ गया.’ अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आ चुके हैं. वह अपने घर 6, फ्लैगस्टाफ की ओर बढ़ रहे हैं. कुछ ही देर में वह घर पहुंचेंगे जहां उनके समर्थकों और AAP के कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की हैं और पूरी सड़क पर फूल बिछा दिए हैं.

More Stories
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26**सोना 1.76 लाख से अब 1 लाख के नीचे आने की चर्चा: रूस-अमेरिका डील से बदल सकता है खेल….*
खंडवा 17 फ़रवरी 26*_खंडवा में मुस्लिम किन्नर ने अपनाया सनातन धर्म, शुद्धीकरण के बाद बनीं ‘सीता’, बोलीं- शेष जीवन महादेव की शरण में_*
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26*भारत को दुनिया की टॉप तीन AI सुपरपावर में से एक होना चाहिए: पीएम मोदी_*