नई दिल्ली10मई24*दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ चुके हैं.
जानकारी के मुताबिक वह तिहाड़ जेल से अपने घर के लिए रवाना हो चुके हैं. गाड़ी में उनके साथ आम आदमी पार्टी के महासचिव संदीप पाठक भी मौजूद हैं. केजरीवाल गाड़ी की सनरूफ खोलकर बाहर आए और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘आप लोगों के बीच आकर अच्छा लग रहा है. मैंने कहा था कि मैं जल्दी आऊंगा, आ गया.’ अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आ चुके हैं. वह अपने घर 6, फ्लैगस्टाफ की ओर बढ़ रहे हैं. कुछ ही देर में वह घर पहुंचेंगे जहां उनके समर्थकों और AAP के कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की हैं और पूरी सड़क पर फूल बिछा दिए हैं.
More Stories
लखनऊ 29 अक्टूबर 26*हज़रत हाजी वारिस अली शाह के सालाना उर्स में देवा पहुँचे दुनियावी तलबगार के दीवाने*
गोला 29 अक्टूबर 26*छोटी काशी गोला में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का माहेश्वरी समाज ने किया भव्य स्वागत*
लखनऊ 29 अक्टूबर 26*PET परीक्षा के कारण 30 अक्टूबर को यूपी के कई जिलों में कल शैक्षणिक अवकाश घोषित