नई दिल्ली03मई23*_पीएसयू के पूर्व सीएमडी के 19 ठिकानों पर सीबीआई का छापा, 20 करोड़ से अधिक रुपये बरामद_*
*_नई दिल्ली। सीबीआई ने भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली पीएसयू कंपनी वॉटर एंड पॉवर कंसल्टेंसी लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर राजेंद्र कुमार गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान केंद्रीय जाँच एजेंसी को 20 करोड़ रुपए से भी अधिक नकद बरामद करने में सफलता मिली है।राजेंद्र गुप्ता पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था। ये एक पब्लिक सेक्टर कंपनी है, जो पूरी तरह केंद्र सरकार के मालिकाना हक में आती है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय इसके संचालन का काम देखता है। सीबीआई ने दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम, सोनीपत और गाजियाबाद में 19 ठिकानों पर छापेमारी में ये रकम बरामद की।_*

More Stories
पूर्णिया बिहार 4 जुलाई26 पूर्णिया में गर्मी के बीच मानवता की मिसाल, उषा चंद की पुण्यतिथि पर 81 यूनिट रक्तदान
लखनऊ4जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 2 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर4जुलाई26*11 वर्षीय लापता बच्चा को मां से मिलाया कल्याणपुर पुलिस ने*