March 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रात 10 बजे की बड़ी खबरें...............

नई दिल्ली २९ जनवरी २६*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली २९ जनवरी २६*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

👇
*===============================*

*1* देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’ संसद में पेश, 56.2 करोड़ लोगों के पास रोजगार का दावा, FY27 में GDP ग्रोथ 7.2% तक रहने का अनुमान

*2* वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट से ठीक पहले बुधवार संसद के पटल पर ‘आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26’  रखा। सरकार ने अपनी इस रिपोर्ट कार्ड में बताया है कि आने वाले वित्त वर्ष (2026-27) में भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ सकती है।

*3* इकोनॉमिक सर्वे लोकसभा में पेश, पीएम ने कहा- सरकार की पहचान रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म; यूरोपियन बाजार खुलने से मैन्युफैक्चरर के लिए अवसर खुले

*4* सर्वे के मुताबिक, अगले साल महंगाई दर में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन यह आरबीआई के तय दायरे में ही रहेगी।

*5* चिंता की बात: रुपये में गिरावट आने से विदेश से सामान मंगाना महंगा हो सकता है, जिसे ‘इम्पोर्टेड इन्फ्लेशन’ कहा जाता है। इसके अलावा सोना, चांदी और तांबे जैसी धातुओं की कीमतें ऊंची बनी रहेंगी, जिससे कोर इन्फ्लेशन पर दबाव रहेगा।

*6* राहत की बात: अच्छी खबर यह है कि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल और अन्य कमोडिटी के दाम घट रहे हैं। साथ ही, अच्छी फसल के कारण खाने-पीने की चीजों के दाम भी काबू में रहने की उम्मीद है, जो महंगाई को ज्यादा बढ़ने नहीं देंगे।

*7* महंगाई के काबू में रहने और ग्रोथ को सहारा देने के लिए आरबीआई अगले हफ्ते ब्याज दरों में 0.25% की कटौती कर सकता है। यह इस साइकिल की आखिरी कटौती हो सकती है, जिससे होम लोन और कार लोन लेने वालों को थोड़ी और राहत मिलने की उम्मीद है।

*8* कुल मिलाकर आर्थिक सर्वे का संदेश साफ है- भारत की ग्रोथ स्टोरी मजबूत है और यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में बनी रहेगी। हालांकि, कमजोर रुपया और ग्लोबल मार्केट की उथल-पुथल के बीच सरकार को फूंक-फूंक कर कदम रखने होंगे

*9* UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, कोर्ट ने कहा- इनका दुरुपयोग हो सकता है; केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश

*10* UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, CJI ने कहा- ‘ऐसा मत कीजिए, हम पीछे जा रहे हैं…’

*11* UGC के नए नियम पर SC की रोक, दिल्ली से पटना तक प्रदर्शनकारियों में खुशी, फैसले पर नेता भी बोले

*12* कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार सिद्धांत को भूल गई है। सरकार का काम है कि यदि कहीं अशांति हो तो वहां शांति पैदा करे, लेकिन ये लोग वर्ग, जाति और धर्म के नाम पर देश में आग लगा रहे हैं, ताकि लोगों का वास्तविक मुद्दों से ध्यान हट जाए। मैं सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देता हूं

*13* केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘मैं देश के प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत सभी का धन्यवाद करता हूं। मैं अदालत के फैसले के लिए उसका आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने देश में कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ही ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग) को आरक्षण दिया।’

*14* अजित पवार का अंतिम संस्कार, पत्नी ने गंगाजल चढ़ाया, बेटों ने मुखाग्नि दी, गन सैल्यूट दिया गया; शाह और शरद पवार मौजूद रहे

*15* अजित पवार के प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिला, इसमें फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर; यह हादसे का कारण बताएगा

*16* देश को पाखंड से भरा संदेश दे रहे पीएम मोदी’, आर्थिक सर्वे पर PM के बयान को लेकर बोली कांग्रेस

*17* बारामती विमान हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन, उड्डयन मंत्री बोले- रिपोर्ट का इंतजार

*18* कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। इस अहम बैठक के बाद थरूर ने पार्टी नेतृत्व से मुलाकात पर खुशी जताई। उन्होंने इस चर्चा को बहुत अच्छा और सकारात्मक बताया।

*19* चंडीगढ़ में फिर खिला कमल, बीजेपी के सौरभ जोशी चुने गए मेयर; त्रिकोणीय मुकाबले में मारी बाजी

*20* ट्रम्प को हर महीने बजट का हिसाब देगी वेनेजुएला सरकार, अमेरिका तेल बेचने से कमाए पैसे भेजेगा; अकाउंट संभालने की जिम्मेदारी कतर को मिली

*21* गिरावट के बाद संभला भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों हरे निशान पर बंद
*==============================*

शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………

➡लखनऊ- KGMU में मजारों को हटाने के नोटिस, जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने जताया विरोध, महमूद मदनी ने कार्रवाई को बताया असंवैधानिक, धार्मिक अधिकारों के उल्लंघन का लगाया आरोप, मौलाना मदनी ने KGMU प्रशासन को दी चेतावनी, वक्फ कानूनों की अनदेखी बंद करने की मांग, सभी ध्वस्तीकरण नोटिस वापस लेने को कहा

➡लखनऊ- विस्थापित हिंदुओं को मिलेगा जमीन का पट्टा, योगी कैबिनेट की बैठक में अहम प्रस्ताव पास, पूर्वी पाक से विस्थापित हिंदुओं के लिए प्रस्ताव, बांग्लादेश से विस्थापित हिंदुओं के लिए भी पहल, पुनर्वास के लिए जमीन आवंटन प्रस्ताव पर मुहर, मेरठ जनपद के तहसील मवाना में परिवार रह रहे, 107 परिवार झील की भूमि पर अभी निवासरत हैं, प्रति परिवार आधा एकड़ भूमि आवंटित की जाएगी, भूमि को 30 साल के लिए पट्टे पर दिया जाएगा, 30-30 वर्ष के लिए 2 बार रिन्यू किया जा सकेगा, कुल 90 वर्ष का पट्टा आवंटन किया जा सकेगा

➡लखनऊ- आंगनवाड़ी वर्कर्स का शक्ति प्रदर्शन, 24 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय की मांग, नियमितीकरण की मांग कर रहीं आंगनवाड़ी वर्कर्स, प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचीं लखनऊ, डीएम कार्यालय में अफसरों को सौंपा ज्ञापन

➡कानपुर- प्रेमिका से ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार, फर्जी डीएम बनने की बात कह कर ठगी, फर्जी जिलाधिकारी को किया गिरफ्तार, लाखों रुपये हड़पने के आरोप में अरेस्ट, युवती को प्रेम जाल में फंसाकर ठगी, फर्जी अपॉइंटमेंट युवक ने दिखाया, युवक ने अपने आपको बताया DM,कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज, आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, कल्याणपुर थाना क्षेत्र का मामला

➡वाराणसी- UGC नियम पर रोक के बाद धरना खत्म, SC से रोक के बाद वाराणसी में धरना खत्म, SC की रोक के बाद लोगों में खुशी का माहौल, गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर दी बधाई, तीन दिन से लगातार जारी था धरना प्रदर्शन

➡मेरठ- कहासुनी के बाद युवक को गोली मारने का मामला, गोली मारने लाठी-डंडों से हमले का CCTV वायरल, एक युवक तमंचे से गोली चलाता CCTV में क़ैद गड्ढे बनाने को लेकर दोनों पक्षों में हुआ विवाद, बेटे को गोली पिता को फावड़ा मार किया घायल, पुलिस ने 2 नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया, सरधना थाना क्षेत्र के गांव नवाबगढ़ी की घटना

➡उन्नाव- जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुआ युवक, युवक की नगदी, कीमती सामान गायब, सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला, डॉक्टर ने किया जिला अस्पताल रेफर, बांगरमऊ नगर के नानामऊ तिराहे की घटना

➡गोंडा – गोंडा में आंगनबाड़ियों ने घेरा डीएम कार्यालय, कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के सामने बैठी वर्कर , अपनी कई सूत्रीय मांगों को लेकर क़ी नारेबाजी,. लंबित मांगों के निराकरण की उठाई मांग, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद किया मार्च

➡हापुड़ – ठगी के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार , फर्जी जज,फर्जी SHO को किया गिरफ्तार , वसूले थे 5 लाख 30 हजार रुपए , आरोपियों से 3 मोबाइल, बाइक बरामद, हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने की गिरफ्तारी

➡ग्रेटर नोएडा – तीन बच्चों संग पति पत्नी ने खाया जहर, जहर खाने से पति- पत्नी की हुई मौत, तीनों बच्चों की हालत खतरे से बाहर , तीनों बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी, पारिवारिक कारणों के चलते खाया जहर, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना इकोटेक-3 इलाके के सदुल्लापुर की घटना

➡शाहजहांपुर- बिजली के बिल ने किसान की जान ली, बिल न चुकाने पर किसान ने आत्महत्या की, थाना पुवायां के नाहिल गांव की घटना

➡ग्रेटर नोएडा – ग्रेटर नोएडा पहुंचे अखिलेश यादव, पाली गांव पारिवारिक कार्यक्रम में पहुंचे, 3 अलग स्थानों पर शामिल हुए अखिलेश यादव, हमारा संविधान कहता है- अखिलेश यादव, हम कहीं भेदभाव नहीं कर सकते- अखिलेश, UGC का मामला SC में चल रहा- अखिलेश

➡मिर्जापुर – काशी विद्यापीठ से जारी रिजल्ट में गड़बड़ी, रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जीडी बिन्नानी कॉलेज के बाहर ABVP का प्रदर्शन, सड़क पर छात्रों ने लगाया जाम, किया प्रदर्शन, विवि प्रशासन मनमानी करने का आरोप

➡लखीमपुर- ट्रक स्कूली वाहन पर पलटा, ओवरलोड गन्ने का ट्रक पलटा, बोलेरो में सवार बच्चे हुए घायल, बच्चों को CHC मोहम्मदी भेजा गया, मोहम्मदी के मढ़ैया मोड़ पर हादसा

➡अयोध्या- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे अयोध्या, यूजीसी नियमों पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, SC का हर आदेश सभी के लिए स्वीकार्य-केशव, SC के फैसले से ही बना भव्य राम मंदिर-केशव

➡कन्नौज – विद्यालय में तैनात महिला होमगार्ड परेशान, ड्यूटी के वक्त कोई सुविधा नहीं मिल रही, कई महिला होमगार्ड खुले में ड्यूटी कर रही, डीएम से की समाधान करने की फरियाद, कस्तूरबा गांधी विद्यालय का मामला

———————————————————————————–

Taza Khabar