March 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली २५ दिसंबर २५ * *दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली २४ दिसंबर २५ * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर देश राज्यों की बड़ी खबरे। …

नई दिल्ली २४ दिसंबर २५ * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर देश राज्यों की बड़ी खबरे। …
👇🏼
*!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
*24/12/2025*
*==========================*
*1.* 25 साल में दुनियाभर में घटे परमाणु हथियार! 1986 में 70 हजार से ज्यादा थे हथियार, 2025 में 12,241 रह गए, इनमें से लगभग 9,614 सैन्य भंडार में हैं और 3,912 तैनात।

*2.* अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान की बेटी बोली- मेरा रेप हुआ, 12 साल की थी, जब ममेरे भाई ने की जबरन शादी; PM मोदी से मांगा न्याय।

*3.* कोहरे के कारण हावड़ा-सियालदह लाइन में कई एक्सप्रेस ट्रेनें विलंबित।

*4.* गृह मंत्री अमित शाह के संभावित कोलकाता दौरे के दौरान उनके काफिले के साथ अनोखी बाइक रैली आयोजित करने की BJP ने बनाई योजना।

*5.* 26 जनवरी को BLA’s संग बैठक करेंगे TMC सांसद अभिषेक बनर्जी, वर्चुअल बैठक में कम से कम 10,000 लोग रहेंगे मौजूद।

*6.* आज शाम 5 बजे से 12 जनवरी तक खुला रहेगा दार्जिलिंग का ग्लेनरी बार, क्रिसमस से पहले HC की जस्टिस अमृता सिन्हा का बड़ा आदेश।

*7.*’अगर बाबरी मस्जिद के लिए बांग्लादेश से पैसा आ सकता है, तो हिंदू दीपू के लिए भी पैसा भेजेंगे भारतीय’ दक्षिण 24 परगना के मथुरापुर में जनसभा में गरजे शुभेंदु अधिकारी।

*8.* 1 लाख मतुआ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से बाहर होने वाले केंद्रीय राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर की टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन से रणक्षेत्र बना ठाकुरनगर, TMC सांसद ममताबाला और शांतनु ठाकुर गुटों में झड़प, कई घायल।

*9.* हुमांयू कबीर की जनता उन्नयन पार्टी की मालदा के वैष्णवनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार सिविक वॉलिंटियर मुस्तरा बीबी ने नौकरी गंवाने का लगाया आरोप, पति है स्थानीय TMC नेता।

*10.* लाल निशान पर बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 116 अंक टूटा, निफ्टी 26200 के नीचे।

*11.*’जो भी कब्जा करेगा, उसे नहीं छोड़ूंगा, कोई नहीं रोक सकता बुलडोजर’ UP विधानसभा में विपक्ष पर गरजे CM योगी।

*12.* रूस का भारत को बड़ा ऑफर…पनडुब्बी संकट करेगा दूर, पुतिन का 3 सबमरीन देने का प्रस्ताव।

*13.*’ये महिला खुद को भूत बता रही हैं, इन्हें जिंदा कर दीजिए’, DM से फोन पर बोले BJP सांसद अरुण गोविल, बुजुर्ग महिला को कागजों में ‘मृतक’ घोषित कर तीन साल से रोक दी गई थी पेंशन।

*14.* हरिद्वार में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, पेशी पर जा रहे कुख्यात अपराधी पर बरसाईं गोलियां, 2 सिपाही भी घायल।

*15.* मणिपुर में 44 विधायकों के समर्थन से BJP की 26 जनवरी से पहले सरकार बनाने की कोशिश तेज।

*16.* कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में ज्वेलरी शोरूम से 140 किलो चांदी चोरी, 3 हिरासत में।

*17.* पिछले 5 महीने के दौरान पाकिस्तान का सबसे बुरा हाल, IMF की दया के बावजूद नहीं चल पा रहा गुजारा, इस वित्त वर्ष में कुल 19.9 अरब डॉलर के विदेशी फंड जुटाने का लक्ष्य।

*18.* बांग्लादेश की राजनीति में कल बेहद अहम दिन, 17 साल बाद देश लौटेंगे पूर्व PM खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान।

*===========================*

Taza Khabar