मथुरा 24 दिसंबर 25*अपर पुलिस महानिदेशक आगरा दिल्ली हाईवे पर हुए हादसे पर मांट टोल प्लाजा पर की गई गोष्टी*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) आगरा जोन, श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ* द्वारा 16 दिसंबर 2025 को आगरा-दिल्ली हाईवे पर हुए हादसे के सम्बन्ध में मांट टोल प्लाजा पर गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:
• *संयुक्त बैठक:* मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में सभी संबंधित विभागों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की गई।
• *कार्य योजना (Action Plan):* आगामी कोहरे (Fog) के सीजन को देखते हुए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक ‘कन्सर्टेड एक्शन प्लान’ तैयार किया गया है।
• *उपकरण और रखरखाव:* पुराने उपकरणों के नवीनीकरण और नियमित मेंटेनेंस की प्रक्रिया को निरंतर जारी रखने पर जोर दिया गया।
• *ब्लैक स्पॉट्स:* हाईवे पर चिह्नित ‘ब्लैक स्पॉट्स’ (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) पर तत्काल और समुचित सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
फर्रुखाबाद28अप्रैल26*मोदी की रैली में लगे बी डी ओ एवं सचिव , आवाम परेशान: एन डी पी एफ
लखनऊ28अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
पूर्णिया बिहार 28 अप्रैल 26 *पूर्णिया में 3 करोड़ का बैंक घोटाला: खाताधारकों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर काटा बवाल*