नई दिल्ली 24 नवम्बर 26*थाने के अंदर और मुठभेड़ के दौरान चाकू से हमले में 9 पुलिसकर्मी घायल, आरोपी के पैर में लगीं 6 गोलियां*
नई दिल्ली। दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में आज दोपहर करीब ढाई बजे पूछताछ के दौरान नबील नाम के आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला किया, और थाने से भाग निकला जिसके बाद चितली कब्र इलाके में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस द्वारा की गई 8 राउंड फायरिंग में नबील के दोनों पैर में 6 गोलियां लगीं हैं, घायल आरोपी एवं पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। *घायल पुलिसकर्मियों में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।* बताया जा रहा है कि मां और बहन को परेशान किए जाने की शिकायत पर नबील को पूछताछ के लिए जामा मस्जिद थाने बुलाया गया था, जहां उसने अचानक पुलिसकर्मियों पर ये कहते हुए चाकू से हमला कर दिया कि मुझे थाने बुलाने की हिम्मत कैसे हुई। पुलिसकर्मियों के चेहरे और गर्दन पर चोटें आईं। *थाने से भागते समय आरोपी ने एक दोपहिया वाहन लूटा !* मध्य जिले की ऑपरेशंस यूनिट ने चितली कब्र इलाके में उसे ट्रैक किया, पकड़ने के दौरान उसने पुलिस पर दोबारा हमला किया, जिस पर पुलिस ने गोली चलाई।

More Stories
सोनभद्र 24 नवम्बर 26*पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से पांच साल से लापता महिला को राजस्थान से सकुशल बरामद
हरदोई 24 नवम्बर 26*गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: रेलिंग तोड़कर खाई में गिरी स्लीपर बस
पूर्णिया 24 नवम्बर 26*अख्तरुल इमान के बयान का कस्बा में हुआ स्वागत, समाजसेवी अब्दुल मतीन ने किया समर्थन*