September 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली २ सितम्बर २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की बड़ी खबरें: देश और राज्यों से इस वक्त की बड़ी खबरें

नई दिल्ली 5 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली 5 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*05- सितंबर – शनिवार*

*!! शिक्षक दिवस!!*

*!! गोगा नवमी!!*

👇
*==============================*

*1* देशभर में जन्माष्टमी, मथुरा-द्वारका में भगवान श्रीकृष्ण प्रकट हुए, सोने की कामधेनु से अभिषेक; राजस्थान के नाथद्वारा में 21 तोपों की सलामी

*2* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए 48 शिक्षकों को शिक्षक पुरस्कार देंगी। इन शिक्षकों को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों की सूची जारी करती है।

*3* उपराष्ट्रपति, सीपी राधाकृष्णन शनिवार को चेन्नई, तमिलनाडु के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे। अपने दौरे के दौरान, उपराष्ट्रपति गिंडी, चेन्नई में वाल्वुलर और संरचनात्मक हृदय रोगों के उपचार को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित राष्ट्रीय शैक्षणिक बैठक इंडिया वाल्व्स 2026 में भाग लेंगे और इंडिया वाल्व रजिस्ट्री का शुभारंभ करेंगे।

*4* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 सितंबर को दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम काॅलेज ऑफ काॅमर्स (SRCC) जा सकते हैं। कॉलेज के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में वह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो सकते हैं।

*5* भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस (Teachers’ Day) मनाया जाता है। यह दिन देश के महान दार्शनिक, शिक्षक और भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उन्होंने 1962 से 1967 तक देश के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। उनका जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था। शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देने के लिए उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई

*6* जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज का मामला: जस्टिस भुइयां ने जताई चिंता, बोले- पुलिस का संयम खत्म होता दिख रहा

*7* आज नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित होंगे 48 शिक्षक, यूपी से 3, MP-राजस्थान, बिहार से दो-दो; 700 वीडियो से मैथ्स सिखाने वाले महाराष्ट्र के टीचर भी शामिल

*8* जम्मू-कश्मीर के बडगाम में एक आतंकी ढेर, कल से चल रहा सेना का ऑपरेशन अशदार; दूसरे आतंकी की तलाश जारी; एक AK राइफल भी मिली

*9* हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद, BJP नेताओं के खिलाफ बेंगलुरु में FIR, उत्तराखंड में मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मैदान में हवन-पूजन किया था

*10* दुनियाभर में खाने-पीने की चीजें 2022 के बाद सबसे महंगी, अगस्त में शक्कर 11.9% और अनाज के दाम 2.2% बढ़े, युद्ध और खराब मौसम से बिगड़े हालात

*11* केरल में दर्दनाक हादसा: त्रिशूर में खड़े ट्रक से टकराई कार, तमिलनाडु के 8 छात्रों की मौत

*12* अमेरिकी राजदूत बोले- भारत-अमेरिका रिश्तों से दूसरे देश जलते हैं, PM मोदी उन नेताओं में सबसे ऊपर, जिनसे ट्रम्प मिलना चाहते हैं

*13* ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की धमकी दी, कहा- ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे, खुफिया निगरानी जारी

*14* दिल्ली में भारी बारिश, इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पानी भरा,उड़ानें प्रभावित, जबलपुर में होमगार्ड्स की मोटरबोट डूबी; यूपी के 23 जिलों में बाढ़, 16 हजार का रेस्क्यू

*15* विमेंस एशिया कप में आज भारत Vs पाकिस्तान, इंडिया अब तक 14 टी-20 हरा चुकी; हरमनप्रीत 150वें मैच में कप्तानी करने वाली पहली क्रिकेटर बनेंगी
*=============================*

[05/09, 05:48] +91 87658 77512: *📜 05 सितम्बर 📜*

*📚 राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 📚*

*⭕ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन // जयंती ⭕*

*⚜️ जन्म : 05 सितंबर 1888*
*⚜️ मृत्यु : 17 अप्रैल 1975*

⭕ भारत में हर साल डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को उनके योगदान और उपलब्धियों को श्रद्धांजलि के रूप में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्कूल से लेकर कॉलेजों तक छात्र-छात्राएं बड़े ही धूमधाम से उनकी जयंती मनाते हैं। इस दिन छात्र अपने शिक्षकों का सम्मान करते हैं।

⭕ 5 सितंबर, 1888 को जन्मे डॉ. राधाकृष्णन ने न केवल भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया बल्कि एक विद्वान, दार्शनिक और भारत रत्न से सम्मानित भी थे।

⭕ अपनी तमाम उपलब्धियों और योगदानों के बावजूद राधाकृष्णन जीवन भर शिक्षक रहे। शिक्षक दिवस भारत के पहले उपराष्ट्रपति की स्मृति का सम्मान करने और हमारे जीवन में शिक्षकों के महत्व को मनाने के लिए मनाया जाता है।

⭕ उन्होंने कई क्षमताओं में अपने देश की सेवा की है। लेकिन सबसे बढ़कर, वह एक महान शिक्षक हैं जिनसे हम सभी ने बहुत कुछ सीखा है और आगे भी सीखते रहेंगे। हमारे राष्ट्रपति के रूप में एक महान दार्शनिक, एक महान शिक्षाविद् और एक महान मानवतावादी का होना भारत का विशिष्ट विशेषाधिकार है।

.      *⭕ भारत रत्न से सम्मानित हुए  ⭕*

⭕उन्होंने चेन्नई के प्रेसीडेंसी कॉलेज और कलकत्ता विश्वविद्यालय में पढ़ाया। 1954 में उन्हें भारत में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। वे 1963 में ब्रिटिश रॉयल ऑर्डर ऑफ मेरिट के मानद सदस्य के रूप में भर्ती हुए। डॉ. राधाकृष्णन अपने जीवनकाल के दौरान एक मेधावी छात्र, छात्रों के बीच एक प्रसिद्ध शिक्षक थे। ऐसा कहा जाता है कि जब वे 1962 में भारत के दूसरे राष्ट्रपति के रूप में सेवा कर रहे थे, तब उनके छात्रों ने उनके जन्मदिन 5 सितंबर को एक विशेष दिन के रूप में मनाने की अनुमति लेने के लिए उनसे संपर्क किया। इसके बजाय डॉ. राधाकृष्णन ने समाज में शिक्षकों के योगदान को पहचानने के लिए 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने का अनुरोध किया।

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
[05/09, 07:22] +91 90011 54201: . *जय श्री राम*

*शनिवार, 05 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार*

🔶सिक्किम में अधिक खतरे वाली 40 ग्लेशियल झीलों की हुई पहचान, 16 के फटने का जोखिम…

🔶नेपाल बाढ़ में हुआ चमत्कार,  भगवान कृष्ण के सहारे 10 दिन तक सुरंग में जिंदा रहे मजदूर

🔶हिन्दू धर्म भूल गईं क्या ? शादी के लिए बनीं आयशा बेगम…वंदे मातरम् विवाद पर भड़के Mukesh Khanna, ने Sharmila Tagore की लगाई क्लास

🔶हरियाणा का एक ‘No Network’ गांव; कॉल करने के लिए 4 KM दूर जाने को मजबूर लोग…850 ग्रामीणों की डिजिटल जिंदगी ठप

🔶दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब

🔶जम्मू-कश्मीर के बडगाम में एक आतंकी ढेर:कल से चल रहा सेना का ऑपरेशन अशदार; दूसरे आतंकी की तलाश जारी; एक AK राइफल भी मिली

🔶महाराष्ट्र में नवरात्रि पर गरबा में मुस्लिम बैन:आधार कार्ड जांच और तिलक से पहचान के बाद एंट्री; विहिप नियम जारी किए

🔶36,000km से तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च:पाकिस्तान-चीन पर लगातार नजर रखेगा, आपदा से पहले अलर्ट में मदद करेगा

🔶आरजी कर रेप केस में पानिहाटी चेयरमैन गिरफ्तार:सबूत मिटाने का आरोप; पुलिस ने बेंगलुरु में छापेमारी के दौरान पकड़ा

🔶चीन सीमा तक हथियार पहुंचाने सेना का नया रास्ता:हिमाचल की ओर से 298km की दूरी; लद्दाख में एक सप्लाई कॉरिडोर पर निर्भरता खत्म होगी

🔶बलूच विद्रोहियों ने मार गिराए 25 पाकिस्तानी सैनिक, बीएलए ने बलूचिस्तान में दो हमलों की ली जिम्मेदारी

🔶​बेंगलुरु में बड़ी कार्रवाई, खरगे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ को लेकर उत्तराखंड भाजपा नेताओं पर FIR दर्ज

🔶 *’हम अब नहीं करेंगे कोई हवाई हमला’, यूक्रेन ने रूस के सामने रखा युद्धविराम का प्रस्ताव*

🔶’भारत-अमेरिका की दोस्ती से जलती है दुनिया’, सर्जियो गोर बोले- ट्रंप की मुलाकात लिस्ट में टॉप पर पीएम मोदी

🔶केरल में दर्दनाक हादसा: त्रिशूर में खड़े ट्रक से टकराई कार, तमिलनाडु के 8 छात्रों की मौत

🔶दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी, 30 लाख के साइबर फ्रॉड का नेटवर्क ध्वस्त, मुख्य हैंडलर जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार

🔶जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे सीएम योगी, श्रीकृष्ण जन्मभूमि में की पूजा-अर्चना, बोले-आस्था मिटाने वाले खुद मिट्टी में मिल गए

🔶Stock Market: शेयर बाजार ने की शानदार वापसी, सेंसेक्स 530 अंक से अधिक चढ़ा, निवेशकों को राहत

🔷शरीर से तीन गुना ज्यादा वजन उठाकर 21 साल की किया बनर्जी ने जीता मेडल, साउथ अफ्रीका में भारत का बजा डंका

*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो🙏

Taza Khabar