August 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 30 अगस्त 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली 30 अगस्त 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली 30 अगस्त 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

👇
*==============================*

*1* पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान में लोगों को योग सिखाया, सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड कर कहा- बहुत बढ़िया किया; राष्ट्रपति शावकत के साथ बैठक,

*2* पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, यूरेनियम डील और 30 दिन की वीजा-फ्री एंट्री से रिश्तों को मिली नई मजबूती

*3* मन की बात: पीएम मोदी ने सूर्यपथ तिरंगा अभियान का किया जिक्र, ड्रग्स के खिलाफ जागरुकता का दिया संदेश

*4* पीएम मोदी ने कहा, ”साथियों, इस बार अमरनाथ जी की यात्रा में भी, स्वच्छता और जनभागीदारी की ऐसी ही प्रेरक तस्वीर देखने को मिली। कठिन रास्तों पर, हजारों स्वच्छता कर्मी दिन-रात सेवा में जुटे रहे। इस वर्ष यात्रा के दौरान, 400 मीट्रिक टन से ज्यादा कचरे को इकट्ठा कर प्रोसेस किया गया। मुझे इस प्रयास की एक बात विशेष रूप से अच्छी लगी

*5* पीएम मोदी ने कहा, ”मेरे प्यारे देशवासियों, हमारे पर्व और त्योहार, हमारी परंपराओं के साथ-साथ, हमें एक-दूसरे से जुड़ने का भी अवसर देते हैं। आने वाले दिनों में हम और भी कई महत्वपूर्ण पर्व मनाने जा रहे हैं। 4 सितंबर को जन्माष्टमी का पावन पर्व है। सितंबर में ही हम विश्वकर्मा पूजा भी मनाएंगे। इस अवसर पर अपने आसपास के कारीगरों, शिल्पकारों और विश्वकर्मा साथियों का सम्मान करना चाहिए

*6* कुछ महीनों बाद दीपावली भी आने वाली है, इसकी तैयारियां भी धीरे-धीरे शुरू हो रही हैं। त्योहारों के इस मौसम में, मैं एक बार फिर, आपसे, वोकल फॉर लोकल का आग्रह दोहराऊंगा और वोकल फॉर लोकल का मतलब केवल मिट्टी के दीये खरीदना नहीं है, इसका विजन बहुत बड़ा है। हम अपने घर के लिए जो भी सामान खरीदते हैं, उसे एक बार जरूर देख लें कि वो भारत में बना हो। भारत के आत्मनिर्भर बनने का मार्ग, भारत में बनी चीजों पर गर्व करने से ही प्रशस्त होगा।

*7* ‘अब दुनिया कान खोलकर सुनती है भारत की बात’, लखनऊ में गरजे राजनाथ सिंह; सीएम योगी संग राजधानी को दीं 12 बड़ी सौगातें

*8* मोहन भागवत ने बिल्कुल सही कहा ,RSS चीप के बयान से गदगद हुए बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी, अंसारी ने कहा कि देश को आगे बढ़ना चाहिए, देश की भलाई के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए, भागवत ने कहा वो सही है,वे अपने अनुभव के आधार पर बोल रहे हैं,यह भाईचारे का एक उदाहरण प्रस्तुत करता है,जो दर्शाता है कि हमें किस प्रकार के नेता की आवश्यकता है

*9* ‘विदेश में अच्छी बातें, देश में चुप्पी’, भागवत के हिंदू-मुस्लिम वाले बयान पर बोला विपक्ष

*10* ‘कांग्रेस का इतिहास दलित विरोधी’, राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार

*11* शक्कर के लगातार बढ़ते भाव से परेशान उपभोक्ताओं को फिलहाल थोड़ी राहत मिली है। राजधानी भोपाल में शक्कर के फुटकर दाम में करीब 8 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं अब फुटकर बाजार में इसका भाव घटकर लगभग 62 रुपये प्रति किलो रह गया है। हालांकि, यह राहत अभी मामूली मानी जा रही है, क्योंकि कीमतें अब भी पहले की तुलना में काफी ऊंची हैं

*12* कॉकरोच पार्टी बोली- सरकार अधूरे वादे करके बच नहीं सकती, तीन मांगे अभी अधूरी; 5 सितंबर को CJP का दिल्ली में फिर मार्च

*13* अब मुंबई में भी दिल्ली जैसे मार्च की धमकी, मनोज जरांगे ने फडणवीस सरकार को दे दी डेडलाइन,जरांगे ने महाराष्ट्र सरकार को अल्टिमेटम दिया है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो मुंबई तक मार्च करेंगे,जरांगे 11 वी बार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं

*14* IITian एयरोस्पेस इंजीनियर ला रहा ₹680 करोड़ का IPO, इनकी कंपनी में शाहरुख-सलमान-सचिन का निवेश, 31 अगस्त से ओपन होगा इश्यू

*15* अगस्त में विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार में लगाए 30,919 करोड़ रुपए, लगातार दूसरे महीने खरीदारी

*16* नेपाल बाढ़ में मरने वाली की संख्या 734 पहुंची, लगातार निकल रहे शव, 2500 लापता, हालात हुए और भयावह

*17* छत्तीसगढ़-बिहार समेत 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, चित्रकूट में होटलों में फंसे लोग, हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू; राजस्थान के 17 जिलों में सूखे जैसे हालात।

*===============================*

Taza Khabar