नई दिल्ली 28 दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुबह 10 बजे की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[28/12, 7:38 am] Shobhit Shukla Barabanki: ➡लखनऊ – राज्य स्तरीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का सम्मेलन, सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे सीएम योगी , आज पदक अलंकरण समारोह का आयोजन, चन्द्रशेखर आज़ाद ऑडिटोरियम में होगा कार्यक्रम, पदक अलंकरण समारोह की अध्यक्षता भी सीएम करेंगे, आज सुबह 11 बजे पुलिस मुख्यालय में कार्यक्रम
➡लखनऊ- BJP सभासद पर हमला, तमंचे से फायरिंग, धारदार हथियार से लैस लोगों ने किया हमला, पुरानी रंजिश में 6 दबंगों ने किया हमला, हमले में सभासद की हालत गम्भीर, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी, गोसाईगंज थाना क्षेत्र का मामला
➡लखनऊ- वजीरगंज थाना क्षेत्र में लगी आग, कैसरबाग बस अड्डे के पास लगी आग, गाड़ी के गैराज में लगी भीषण आग, दमकल ने आग पर पाया काबू , आग से गैराज का सामान जलकर राख
➡लखनऊ- सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाने को लेकर मारपीट, गोसाईगंज के सभासद अखिलेश गुप्ता पर हमला, पुरानी रंजिश में आधा दर्जन युवकों ने की मारपीट, मारपीट में सभासद गंभीर रूप से घायल, 3 महीने पहले भी दोनों पक्षों में हुआ था विवाद, चेयरमैन के हस्तक्षेप से तब सुलझा था मामला, गोसाईगंज थाना क्षेत्र का पूरा मामला
➡लखनऊ- प्रदेश में 12 करोड़ 55 लाख मतदाताओ के फार्म जमा हुए, चुनाव आयोग ने SIR को लेकर ताजा आंकड़े जारी किया, प्रदेश में 18.70 % मतदाता कम हुए, SIR के बाद 2 करोड़ 88 लाख मतदाता कम हुए, गाजियाबाद में सबसे ज्यादा 31 लाख मतदाता कम हुए, लखनऊ में 12 लाख 82 हजार मतदाता कम हुए, बलरामपुर में 1.60 लाख मतदाता कम हुए, गाजियाबाद, लखनऊ, बलरामपुर में सबसे ज्यादा मतदाता घटे, गाजियाबाद में 28% मतदाता सूची से गायब, मेरठ में 24 % मतदाता सूची से गायब हुए, नोएडा में 23.98% मतदाता सूची से गायब हुए, आगरा में 23.25% लोगों के नाम काटे गए, कानपुर नगर सीट पर 25.50% मतदाता कम हुए, प्रयागराज में 24.64% मतदाता घटे, बलरामपुर में 26% मतदाता SIR में गायब हुए
➡रायबरेली- अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग महिला, युवती को रौंदा, पैदल जा रही बुजुर्ग महिला, युवती को रौंदा, हादसे में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, युवती की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती, बछरावां क्षेत्र के नंदा खेड़ा गांव की घटना
➡झांसी- चेतावनी के 4 दिन बाद SSP का बड़ा एक्शन, SSP बीबीजीटीएस मूर्ति की सख्ती का असर, हाई-प्रोफाइल जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, सीपरी बाजार के होटल द क्राउन में कार्रवाई, 17 जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार, मौके से ₹7,11,220 नकद बरामद, 18 मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां जब्त, अजय यादव फरार, तलाश जारी, SSP की कार्रवाई से जुआ माफिया में हड़कंप
➡रायबरेली- युवक ने आत्महत्या का किया प्रयास, कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या का किया प्रयास, जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का किया प्रयास, युवक को पहुंचाया गया जिला अस्पताल, लोगों का कर्ज न चुका पाने से आहत है युवक, शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटी बाज़ार का मामला
➡मेरठ – यूपी के नए BJP प्रदेश अध्यक्ष आज पहली बार आयेंगे मेरठ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का 3 स्थानों पर होगा स्वागत, काशी टोल प्लाजा, सुभारती विवि, इवाया रिजॉर्ट पर स्वागत, इवाया रिजॉर्ट और बीजेपी क्षेत्रीय कार्यालय में होगी बैठक, संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों संग बैठक करेंगे , 2 बजे से शाम 5 बजे तक मेरठ में रहेंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष
➡सहारनपुर- सेना की फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान हादसा, चार जवान हादसे में घायल, अभ्यास के दौरान अचानक अफरा-तफरी, सभी घायलों को एंबुलेंस से भेजा अस्पताल, बेहट सीएचसी में कराया गया भर्ती, घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही, सूचना पर सैन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे, स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद, थाना मिर्जापुर क्षेत्र की घटना
➡हापुड़ – हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी का शव पहुंचा ब्रजघाट, ब्रजघाट में किया जा रहा अंतिम संस्कार, अंतिम संस्कार में पुलिस बल तैनात, 24 दिसंबर को हरिद्वार में हुआ था हमला, कोर्ट में पेशी के दौरान घायल हुआ था विनय, पुलिस कस्टडी में घायल हुआ था विनय त्यागी, एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान हुई मौत, विनय त्यागी पर दर्ज थे करीब 54 मुकदमे, गढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡हापुड़ – किशोरी को छत से फेंकने का मामला, आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया, बच्चों के साथ खेल रही थी मासूम, आरोपी ने अचानक छत से फेंका, किशोरी की दोनों टांगों में आई चोट, पुलिस मामले की जांच में जुटी, पिलखुआ कोतवाली में FIR दर्ज
➡बरेली- कैफे पहुंची बजरंग दल की टीम, लव जिहाद की सूचना पर कैफे पहुंची , बर्थडे पार्टी के दौरान बजरंग दल ने किया हंगामा, मुस्लिम युवक होने की मिली थी सूचना, हिंदू युवती की पार्टी में होने की मिली थी सूचना, नर्सिंग छात्रा की पार्टी में मौजूद थे 2 मुस्लिम युवक, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, छात्रा के परिजनों को मौके पर बुलाया गया, परिजनों को छात्रा को सौंपा गया, जांच में आपत्तिजनक कुछ नहीं मिला, प्रेम नगर क्षेत्र के राजेंद्र नगर का मामला
➡दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट 29 दिसंबर को करेगा सुनवाई, कुलदीप सिंह सेंगर मामले में सुनवाई, दिल्ली HC के आदेश के खिलाफ CBI की अपील, CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता में पीठ, HC ने आजीवन कारावास पर लगाई रोक, दूसरे मामले में जमानत न मिलने से सेंगर जेल में
—————————————-
[28/12, 7:38 am] Shobhit Shukla Barabanki: अयोध्या : रामलला के दर्शन को उमड़ी भीड़
नए वर्ष को लेकर 1 जनवरी तक VIP दर्शन के पास बुक,
रामलला की मंगला आरती के VIP पास भी बुक,
1 जनवरी तक VIP पास और आरती पास पर रोक।
[28/12, 7:40 am] Shobhit Shukla Barabanki: *अयोध्या।रामनगरी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ 31 दिसंबर 2025 को मनाई जाएगी।*
भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हुई थी, लेकिन तिथि गणना हिंदू पंचांग के अनुसार की जा रही है।
इसी परंपरा के तहत पहली वर्षगांठ 11 जनवरी 2025 को मनाई गई थी।
कल दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई ।
मुख्य समारोह 31 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।
धार्मिक कार्यक्रम और अनुष्ठान 2 जनवरी 2026 तक चलते रहेंगे।
समारोह में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
पूजन-अनुष्ठान जगद्गुरु मध्वाचार्य जी की देखरेख में संपन्न होंगे,
कल से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अंगद टीला तक पहुंचने हेतु सुग्रीव पथ से चलना होगा।
[28/12, 7:43 am] Shobhit Shukla Barabanki: *अयोध्या : 16 महानगरों के महापौर पहुंचे अयोध्या*
महापौर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे महापौर
ई-बस से अयोध्या का कर रहे भ्रमण
आज होटल पंचशील में होगा महापौर सम्मेलन
[28/12, 7:45 am] Shobhit Shukla Barabanki: *सुप्रीम कोर्ट कल सीबीआई की उस अपील पर सुनवाई करेगा। जिसमें दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है जिसमें उन्नाव रेप केस के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर की आजीवन कारावास की सजा निलंबित कर दी गई थी।*
सीबीआई की याचिका पर भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की अवकाशकालीन पीठ सुनवाई करेगी।
[28/12, 8:24 am] Shobhit Shukla Barabanki: *ब्रेक लखनऊ : थाना गुडम्बा क्षेत्र में ज्वैलरी शॉप से ठगी की बड़ी वारदात सामने आई….*
ग्राहक बनकर आए युवक ने मंगलसूत्र के लॉकेट व झाला (करीब 33 ग्राम, 5 पीस) लेकर फरार हो गया…..
चोरी गए आभूषणों की कीमत लगभग 4 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है..
पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू की।
[28/12, 9:04 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🆕🚗🚙🚘⬆️ जनवरी से महंगी हो जाएंगी Renault समेत कई कंपनियों की कारें 🟡 नए साल से कई कार निर्माता कंपनियों ने अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा ही है। फ्रांसीसी कार निर्माता रेनो समूह की पूर्ण स्वामित्व वाली रेनो इंडिया ने नए साल पर अपने वाहनों के दाम दो प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि जनवरी 2026 से वह कीमतों में दो प्रतिशत की वृद्धि करेगी। मॉडलों और संस्करणों के अनुसार कीमतों में अलग-अलग बढ़ोतरी होगी। उसने कहा है कि बढ़ रही लागत और मौजूदा वृहद आर्थिक कारकों की वजह से दाम बढ़ाना अनिवार्य हो गया था। निसान मोटर इंडिया के सूत्रों ने बताया कि कंपनी जनवरी से अपने वाहनों के दाम में तीन प्रतिशत तक का इजाफा करेगी। होंडा कार्स इंडिया के एक प्रवक्ता ने भी जनवरी से कीमतों में इजाफे की पुष्टि करते हुए कहा कि कंपनी ने कई महीने से बढ़ रही लागत का बोझ ग्राहकों पर न डालने का प्रयास किया, हालांकि “लगातार जारी दबाव के कारण” जनवरी 2026 से कीमतों में बदलाव किया जाएगा। वहीं, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसी बड़ी कंपनियों की तरफ से अब तक कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अनुमान है कि दूसरी कंपनियां भी दाम बढ़ा सकती हैं▪️
[28/12, 9:04 am] Shobhit Shukla Barabanki: ✋🏼👤👆🏽5️⃣ गुस्से में कांग्रेस , मनरेगा की बहाली के लिए कांग्रेस पांच जनवरी से चलाएगी देशव्यापी आंदोलन 🟡 कांग्रेस कार्य समिति ( CWC ) ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के स्थान पर नया कानून लाने के लिए मोदी सरकार की कड़ी निंदा की है और मनरेगा की बहाली तथा मजदूरों की हितों रक्षा का संकल्प लेते हुए 5 जनवरी से देश भर में मनरेगा बचाओ आंदोलन चलाने की घोषणा की है। पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कार्यसमिति की हुई बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। खड़गे ने बताया कि बैठक में संकल्प लिया गया कि मनरेगा की हर हाल में रक्षा की जाएगी और ग्रामीण मजदूरों के सम्मान तथा उनकी मजदूरी को बचाने के लिए पार्टी एकजुट होकर संघर्ष करेगी। उन्होंने बताया कि कार्यसमिति की बैठक में मनरेगा के मुद्दे पर व्यापक विचार विमर्श हुआ ओर यह संकल्प भी लिया गया कि मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने और लोगों के अधिकारों को खैरात में बदलने का पुरजोर विरोध किया जायेगा। पार्टी मनरेगा को वापस लाने के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा सरकार ने खुद यह माना है कि नीति आयोग ने मनरेगा को स्थाई संपत्ति बनाने और कामकाज दिलाने वाली योजना बताया था। कैग की रिपोर्ट में भी मनरेगा की सराहना की गयी है। उन्होंने कहा कि इस योजना से कोविड के दौरान विस्थापित मजदूरों को बहुत मदद मिली। यह योजना नहीं होती तो लाखों लोग भूखे मर जाते▪️
[28/12, 9:04 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🎊 🎞️ 👤🟢 सलमान खान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर 🟡 बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने जन्मदिन पर अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म के टीजर में सलमान खान अपने अब तक के सबसे दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं, जहां वह एक भारतीय सेना के अफसर की भूमिका में हैं। उनके चेहरे पर दिखती सख़्ती, संयमित गुस्सा और शांत लेकिन मजबूत अंदाज़ बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह देता है। खासतौर पर आख़िरी पलों में उनकी सीधी नज़र दर्शकों से जैसे बात करती है और एक गहरा असर छोड़ जाती है। टीजर को और असरदार बनाती हैं स्टेबिन बेन की आवाज, जो खामोशी को चीरते हुए भावनाओं और जल्दबाज़ी का एहसास कराती हैं। वहीं हिमेश रेशमिया का दमदार बैकग्राउंड स्कोर अपनी तेज़ और धड़कन बढ़ा देने वाली धुनों से विजुअल्स की सच्चाई को और भी गहराई देता है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही फिल्म बैटल ऑफ गलवान में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म को सलमान खान ने सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है▪️
[28/12, 9:04 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🇨🇳 ▶️ 🇰🇷🕵🏾♀️🕵🏻👨💼चीन को लीक की अरबों की तकनीक, दक्षिण कोरिया को हुआ खरबों का नुकसान, सैमसंग के 10 पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार 🟡 सैमसंग में काम कर चुके 10 कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई है। इन पर आरोप है कि उन्होंने कंपनी की महत्वपूर्ण 10 नैनोमीटर DRAM चिप बनाने की तकनीक चीनी कंपनी ChangXin Memory Technologies यानी CXMT को दी। यह तकनीक सैमसंग की सीक्रेट प्रॉपर्टी थी और इसे दक्षिण कोरिया की मुख्य तकनीक माना जाता है। दावा है कि इस चोरी से सैमसंग को पिछले साल ही पांच ट्रिलियन वोन का नुकसान हुआ और आगे देश की अर्थव्यवस्था को कई ट्रिलियन वोन का घाटा हो सकता है। वोन दक्षिण कोरिया की करेंसी है। ये कर्मचारी कंपनी के में रिसर्च और डेवलपमेंट के काम देखते थे। एक रिपोर्ट (Ref.) के मुताबिक, चीनी कंपनी CXMT साल 2016 में बनी थी। उस समय सैमसंग दुनिया की एकमात्र कंपनी थी जो 10 नैनोमीटर डीआरएएम चिप्स बड़े पैमाने पर बना रही थी। CXMT बनते ही सैमसंग में काम करने वाले अहम लोगों को नौकरी का लालच दिया और उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। आरोप है कि इन कर्मचारियों ने सैमसंग की गोपनीय जानकारी CXMT को पहुंचाई जिससे चीनी कंपनी को कोरियाई कंपनियों से आगे निकलने में मदद मिली। जांच में पता चला कि ये लोग फर्जी कंपनियां बनाकर और जगह बदलकर काम करते थे ताकि पकड़े न जाएं▪️
[28/12, 9:04 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🎊👤💃🏻🎂🕺🏻सलमान खान की बर्थडे पार्टी में एमएस धोनी ने जमाया रंग, वाइफ साक्षी खूबसूरत लुक में आईं नजर 🟡 भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी सुर्खियों में हैं. वो पिछली रात बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के 60वें जन्मदिवस के मौके पर उन्हें बधाई देने पहुंचे थे. सलमान खान ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर डिनर पार्टी आयोजित की थी. इस कार्यक्रम में उनके परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और फिल्मी दुनिया से जुड़ी कुछ हस्ती मौजूद रही थीं. धोनी इस कार्यक्रम में मौजूदगी के कारण सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा का विषय बने हुए हैं. सलमान खान की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें धोनी पीली जैकेट और जीन्स पहने हुए दिख रहे हैं. वहीं धोनी का कार में सवार होकर इस डिनर पार्टी में पहुंचने के वीडियो ने भी इंटरनेट पर सनसनी मचाई हुई है. एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा के साथ सलमान खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे. वहीं जब धोनी बर्थडे पार्टी से कार में सवार होकर जा रहे थे, तब लोगों ने उन्हें माही भाई! माही भाई! कहकर पुकारा. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के 5 साल बाद भी धोनी की लोकप्रियता बरकरार है▪️
[28/12, 9:04 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🏏🇮🇳👩🆕📀दीप्ति शर्मा आज रच सकती है विश्व रिकॉर्ड, बस एक विकेट दूर 🟡 भारतीय महिला क्रिकेट टीम अभी घर पर श्रीलंका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसके शुरुआती तीन मुकाबलों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करने के साथ उसे अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया की नजरें अब इस सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर लगी हुई हैं, जिसमें चौथा मुकाबला 28 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका होगा, जिसके लिए उन्हें सिर्फ एक विकेट हासिल करना है। महिला टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में अभी तक सिर्फ 2 गेंदबाज ही ऐसी हैं जो 150 या उससे अधिक विकेट लेने में कामयाब हो सकी हैं। इसमें सबसे पहले ये कारनामा ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की गेंदबाज मेगन शुट्ट ने किया था, जिनके नाम अभी 123 टी20 मैचों में 151 विकेट दर्ज हैं। वहीं इसके बाद दीप्ति शर्मा का नाम आता जिन्होंने भी महिला टी20 इंटरनेशनल में अब तक 151 विकेट हासिल किए हैं। ऐसे में श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ होने वाले चौथे टी20 मुकाबले में यदि दीप्ति सिर्फ एक विकेट लेने में कामयाब हो जाती हैं तो वह महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन जाएंगी▪️
[28/12, 9:04 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🏏🇮🇳👤BCCI 🙇♂️ गौतम गंभीर से खफा नज़र आ रहा है BCCI, क्या उन्हें पद मुक्त करने के मूड में है 🟡 भारत की टेस्ट टीम को हाल ही में घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के भीतर टेस्ट टीम की कोचिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबर है कि बोर्ड के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने अनौपचारिक रूप से दिग्गज क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण से संपर्क कर यह जानने की कोशिश की कि क्या वह टेस्ट टीम के कोच की भूमिका संभालने में रुचि रखते हैं ?
🟰टेस्ट क्रिकेट में गंभीर का रिकॉर्ड चिंता का विषय…
गौतम गंभीर का व्हाइट-बॉल कोच के तौर पर रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा है। उनके कार्यकाल में भारत ने एक ICC और एक ACC ट्रॉफी जीती है। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में तस्वीर अलग नजर आती है। SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ भारत को 10 टेस्ट मैचों में हार झेलनी पड़ी है, जिसने बोर्ड की चिंता बढ़ा दी है।
🟰लक्ष्मण की दिलचस्पी नहीं…
सूत्रों के मुताबिक, वीवीएस लक्ष्मण फिलहाल बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ‘हेड ऑफ क्रिकेट’ की भूमिका से संतुष्ट हैं और वह सीनियर टेस्ट टीम की कोचिंग लेने के इच्छुक नहीं हैं। यही वजह है कि BCCI के पास फिलहाल गंभीर का कोई मजबूत विकल्प नहीं दिख रहा।
🟰कॉन्ट्रैक्ट पर दोबारा हो सकता है विचार…
गौतम गंभीर का BCCI के साथ करार 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक का है, लेकिन यह पूरी तरह भारत के आगामी T20 वर्ल्ड कप प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। यदि भारत खिताब बरकरार रखता है या फाइनल तक पहुंचता है, तो गंभीर की स्थिति और मजबूत हो सकती है। इसके उलट खराब प्रदर्शन की स्थिति में उनके कॉन्ट्रैक्ट पर पुनर्विचार संभव है।
[28/12, 9:04 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🏏 🇮🇳 U 19 👥👥 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा , आयुष महात्रे कप्तान, वैभव सूर्यवंशी भी शामिल 🟡 ICC अंडर 19 वर्ल्ड कप का आयोजन इस बार जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 15 जनवरी से होगी। इस मेगा टूर्नामेंट के लिए BCCI ने भारतीय अंडर 19 स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें आयुष म्हात्रे को जहां कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, तो वहीं वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है। इसके अलावा विहान मल्होत्रा उपकप्तानी की जिम्मेदारी को संभालेंगे। टीम इंडिया को टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 15 जनवरी को USA की टीम के खिलाफ खेलना है।
☢️ अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड…
आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश सिंह, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन।
☢️ टीम इंडिया का ग्रुप स्टेज में होगा इन टीमों से सामना…
भारतीय अंडर 19 टीम को आगामी ICC अंडर 19 वर्ल्ड कप में ग्रुप-ए में USA, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीम के साथ जगह मिली है, जिसमें पहला मुकाबला 15 जनवरी को जहां टीम इंडिया को USA के खिलाफ खेलना है, तो वहीं दूसरे मैच में टीम इंडिया का सामना 17 जनवरी को बांग्लादेश की टीम से होगा। इसके बाद ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला भारतीय अंडर 19 टीम 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। टीम इंडिया अपने सभी ग्रुप स्टेज के मैच जिम्बाब्वे के बुलवायो स्टेडियम में खेलेगी▪️
[28/12, 9:04 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🌀बिहार में बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहा था परिवार, दम घुटने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, चार गंभीर▪️
[28/12, 9:04 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🌀27 दिसंबर 1965 को मुंबई में जन्में सलमान खान का मूल नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है और उनके पिता सलीम खान फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने पटकथा एवं संवाद लेखक हैं। सलमान ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म “बीबी हो तो ऐसी” से की थी। इस फिल्म में उन्होंने छोटी सी भूमिका निभाई थी▪️
[28/12, 9:04 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🌀कश्मीर में बारिश-बर्फबारी के आसार, हाड़ कंपाने वाली ठंड बढ़ी▪️
[28/12, 9:04 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🌀पाकिस्तान को टी20 विश्व कप 2026 से पहले एक बड़ा झटका लगा है। उनके स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ब्रिसबेन हीट और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच बिग बैश लीग मैच के दौरान घुटने की चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए। अफरीदी अपना पूरा स्पेल पूरा नहीं कर सके और उन्होंने 3 ओवर में 26 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया▪️
[28/12, 9:04 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🌀पंजाब में फाजिल्का में पांच किलो हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार, पाकिस्तान से आई थी खेप▪️
[28/12, 9:04 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🌀असम में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के बाद 10.56 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। यह कदम राज्य में छह महीने से भी कम समय में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उठाया गया है। चुनाव आयोग की ओर से जारी मसौदा मतदाता सूची के अनुसार राज्य में कुल 2,51,09,754 मतदाता हैं▪️
[28/12, 9:04 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🌀भारत के नॉर्थईस्ट राज्य असम में भी 4.4 मैग्नीट्यूड की तीव्रता का भूकंप आया जिससे वहां भी थोड़ी हलचल पैदा हुई लेकिन वहां थोड़ी ही देर में सबकुछ सामान्य हो गया▪️
[28/12, 9:04 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🌀चीन ने एक बार फिर हाई-स्पीड रेल तकनीक के क्षेत्र में दुनिया को चौंका दिया है। हाल ही में किए गए मैग्लेव रेल टेस्ट में चीन ने 700 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल की है। यह कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं, बल्कि एक टेस्ट व्हीकल था, लेकिन इस परीक्षण ने साफ कर दिया है कि चीन हाई-स्पीड रेल की अगली पीढ़ी पर तेजी से काम कर रहा है। खास बात यह रही कि इस टेस्ट व्हीकल ने महज 2 सेकेंड में 700 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ ली। यदि यह तकनीक भविष्य में कमर्शियल ऑपरेशन तक पहुंचती है, तो मौजूदा ग्लोबल रेल नेटवर्क की परिभाषा पूरी तरह बदल सकती है▪️
[28/12, 9:04 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🌀 जिला लुधियाना में रायकोट निवासी पंकज परुथी की बस के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की है, जब पंकज लुधियाना से निजी बस में सवार होकर रायकोट बस अड्डे पर उतरा था । उसी बस के बैक करने के दौरान वह उसके टायर के नीचे आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गया। पंकज को पहले रायकोट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया। लुधियाना के DMC अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल में रखा गया है, जहां आज रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा▪️
[28/12, 9:04 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🌀 दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार की शाम को हवा एक बार फिर से काफी जहरीली हो गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी कि CPCB के मुताबिक, दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 390 तक पहुंच गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। दिल्ली-NCR के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर और भी ज्यादा खराब रहा और यहां AQI 400 का आंकड़ा पार कर गया▪️
[28/12, 9:04 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🌀मोगा–कोटकपूरा बाईपास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। साइड में खड़े एक ई-रिक्शा को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए▪️
[28/12, 9:04 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🌀बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं का मामला गरमाया हुआ है। बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं के खिलाफ लंदन में भी प्रदर्शन हुआ है। लंदन में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर भारतीय और बांग्लादेशी हिंदू समुदायों ने विरोध प्रदर्शन किया है▪️
[28/12, 9:04 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🌀राजस्थान में होने वाले लोकल बॉडी और पंचायत चुनावों से पहले राज्य चुनाव आयोग ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं। अब घूंघट या बुर्का पहनकर आने वाली महिला वोटर्स को पहचान के लिए अपना चेहरा दिखाना होगा। ज़रूरत पड़ने पर इसके लिए स्थानीय महिलाओं की मदद ली जा सकती है▪️
[28/12, 9:04 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🌀कांग्रेस आज मनाएगी अपना स्थापना दिवस▪️
[28/12, 9:04 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🌀बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि पद्म श्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण और भारत रत्न जैसे नागरिक सम्मान ऑफिशियल टाइटल नहीं हैं और इन्हें अवॉर्ड पाने वालों के नाम के आगे या पीछे इस्तेमाल नहीं किया जा सकता▪️
[28/12, 9:04 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🌀दिल्ली में अटल कैंटीन योजना की औपचारिक शुरुआत की गई। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली के 45 अलग-अलग स्थानों पर अन्न कैंटीनों का उद्घाटन किया गया। इस योजना का उद्देश्य गरीबों और जरूरतमंद लोगों को मात्र 5 रु में पौष्टिक और भरपेट भोजन उपलब्ध कराना है। योजना के शुभारंभ के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता स्वयं एक अटल कैंटीन पहुंचीं और वहां भोजन कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया▪️
[28/12, 9:04 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🌀भारत के साथ सीमा तनाव के बीच बांग्लादेश नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल फायरिंग करेगी। इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन के अनुसार, यह मिसाइल फायरिंग 29 और 30 दिसंबर को की जाएगी । इस दौरान मछुआरों और दूसरी नौकाओं को उस इलाके से दूर रहने की सलाह दी गई है▪️
[28/12, 9:04 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🌀ग्वाटेमाला में एक बस के खाई में गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई। मरन वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। यह दुर्घटना इंटर-अमेरिकन हाईवे पर हुई है। घायल 19 यात्रियों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। माना जा रहा है कि यह दुर्घटना कोहरे के कारण हुई है▪️
[28/12, 9:04 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🇺🇸 🌧️💨💦🌊🫧अमेरिका में कुदरत का कहर, कहीं ज़ोरदार बर्फबारी, कहीं फ्रीजिंग रेन, कहीं बिजली गुल, 16 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स पर पड़ा असर, बर्फबारी ने मचाई तबाही 🟡: अमेरिका के पूर्वोत्तर हिस्से में भारी बर्फबारी और बर्फीली बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। क्रिसमस के बाद यात्रा कर रहे हजारों यात्रियों को उस वक्त भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जब खराब मौसम के चलते शनिवार को बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करनी पड़ीं या घंटों देरी से संचालित हुईं। हालात की गंभीरता को देखते हुए न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में वेदर इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, कनेक्टिकट और आसपास के इलाकों में तेज बर्फबारी और फ्रीजिंग रेन हुई। सड़कों पर फिसलन बढ़ने के कारण प्रशासन ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है। नेशनल वेदर सर्विस (NWS) के मुताबिक, सेंट्रल न्यूयॉर्क के सिरैक्यूज़ से लॉन्ग आइलैंड तक 6 से 10 इंच तक बर्फ गिरी। वहीं न्यूयॉर्क सिटी में रातभर में 2 से 4 इंच बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि सेंट्रल पार्क में 4.3 इंच बर्फ जमी, जो 2022 के बाद सबसे अधिक है। मौसम वैज्ञानिक बॉब ओरावेक के अनुसार, भारी बर्फबारी का मुख्य दौर खत्म हो चुका है और दोपहर तक हल्की बर्फबारी भी थमने की उम्मीद है।
[28/12, 9:04 am] Shobhit Shukla Barabanki: 🌀भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में आज आम चुनाव होना है। यह देश लंबे समय से गृह युद्ध से जूझ रहा है। इस कारण म्यांमार का अधिकतर हिस्सा तबाह हो चुका है। यहां दर्जनों की संख्या में विद्रोही समूह सेना के साथ युद्ध लड़ रहे हैं। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ा है, जो बड़े पैमाने पर हिंसा का शिकार हुए हैं। म्यांमार दक्षिण पूर्व एशिया के सबसे गरीब देशों में से एक है। 2021 में म्यांमार की सेना ने तख्तापलट कर नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सू की के नेतृत्व वाली चुनी हुई नागरिक सरकार को हटा दिया था▪️

More Stories
भागलपुर 9मार्च 26*1.28 करोड़ रुपये लेकर लापता सत्यप्रकाश साह 6 महीने बाद यूपी के वृंदावन से बरामद, अपहरण की कहानी निकली झूठी*
भागलपुर 9 मार्च 26*टीएनबी कॉलेज में छात्र समस्याओं को लेकर छात्रों ने प्राचार्य से मुलाकात कर जताया विरोध।
लखीमपुर खीरी ९ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी की खास खबरे