April 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 27 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें...*

नई दिल्ली 27 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें…*

नई दिल्ली 27 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें…*

*27- फरवरी – शुक्रवार*

👇
*==============================*

*1* 2 दिन के इजराइल दौरे से लौटे पीएम मोदी; दोनों देशों के बीच 27 MoU और एग्रीमेंट हुए

*2* इजराइल में भारतीय UPI चलेगा, मोदी-नेतन्याहू की बैठक में समझौता: मोदी बोले- जल्द फ्री ट्रेड एग्रीमेंट करेंगे, इजराइल आना मेरे लिए गर्व की बात

*3* कनाडा के पीएम मार्क कार्नी आज पहुंचेंगे भारत, पीएम मोदी से दो मार्च को होगी मुलाकात

*4* इस्राइली संसद में पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। कांग्रेस ने जहां आरोप लगाया कि प्रधामंत्री का भाषण इस्राली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू का खुलेआम बचाव था। वहीं, भाजपा प्रवक्ता ने संबित पात्रा ने इस पर पलटवार किया है

*5* इस्राइली संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की आलोचना करने पर भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस (पीएम के भाषण से) इसलिए खुश नहीं है, क्योंकि (लोकसभा में विपक्ष के नेता) राहुल गांधी बूढ़े हो रहे हैं और उन्हें प्रधानमंत्री बनने का कोई मौका नहीं मिल रहा है।

*6* NCERT की सामग्री पर पीएम मोदी ने जताई नाराजगी, जवाबदेही के निर्देश; जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज

*7* JNU में प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पत्थर-जूते फेंके: UGC रेगुलेशन लागू करने की मांग कर रहा था छात्रसंघ; यूनिवर्सिटी ने कोर्ट ऑर्डर का उल्लंघन बताया

*8* राहुल बोले- यह इंडिया है, नॉर्थ कोरिया नहीं: शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट डेमोक्रेसी की आत्मा; यूथ कांग्रेस मेंबर्स के खिलाफ एक्शन पर पीएम मोदी की आलोचना की

*9* सुनेत्रा पवार NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं, अजित पवार की मौत के बाद डिप्टी CM पद संभाला; उनकी राज्यसभा सीट पर बेटे पार्थ लड़ेंगे चुनाव

*10* पूर्व-उपराष्ट्रपति धनकड़ बोले- मैंने कभी सेहत के प्रति लापरवाही नहीं बरती: इस्तीफा देते समय कहा था- स्वास्थ्य को अहमियत दे रहा हूं

*11* आठवीं कक्षा की किताब में न्यायपालिका पर विवादित अध्याय और यूजीसी नियम के मामले में शिक्षा मंत्रालय की उदासीनता ने सरकार को संकट में डाल दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कार्रवाई को प्रतीकात्मक करार देते हुए मंत्रालय पर कड़ा रुख दिखाया है।

*12* मार्च 2026 में देश के कई हिस्सों में असामान्य रूप से गर्म मौसम रहने का अनुमान है। उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी राज्यों में तापमान औसत से अधिक रहेगा, जिससे गेहूं और सरसों की पैदावार प्रभावित हो सकती है

*13* अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर हमला, दावा- 55 सैनिकों की मौत: 19 चौकियों पर कब्जा; PAK ने भी काबुल-कंधार में एयरस्ट्राइक की, 72 तालिबान लड़ाके मारे

*14* भारत सेमीफाइनल से एक जीत दूर, जिम्बाब्वे बाहर, अभिषेक-पंड्या की फिफ्टी; साउथ अफ्रीका नॉकआउट राउंड में पहुंचा

*15* सुपर-8 में आज ENG vs NZ: न्यूजीलैंड जीता तो सेमीफाइनल में जगह पक्की, हारा तो पाकिस्तान के चांस बनेंगे; इंग्लैंड क्वालिफाई कर चुका
*===============================*

Taza Khabar