🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
नई दिल्ली 19 अप्रैल 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 19 अप्रैल 2026*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 10:52 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* भरणी – 07:10 तक
*🌠पश्चात्-* कृत्तिका
*💫करण-* कौलव – 10:52 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* आयुष्मान – 20:01 तक
*✨पश्चात्-* सौभाग्य
*🌅सूर्योदय-* 05:52
*🌄सूर्यास्त-* 18:48
*🌙चन्द्रोदय-* 06:47
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – 12:32 तक
*🌛पश्चात्-* वृषभ
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:54 से 12:46
*🤖राहुकाल-* 17:11 से 18:48
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 वैशाख सुदी द्वितीया 10:52 तक पश्चात् तृतीया शुरू , चन्द्रदर्शन शुभ , अक्षय तृतीया (आखा तीज , पंचांग / स्थान भेद से कल भी) , कल्पादि , त्रिपुष्करयोग 07:10 से 10:50 तक , शुक्र वृष राशि में 15:47 पर , भगवान श्री परशुराम जयंती (प्रदोष कालव्यापिनी तृतीया में) , छत्रपति श्री शिवाजी महाराज जयंती (तिथ्यनुसार / प्रा.मत) , हिजरी जिल्काद 11वां माह शुरू (मुस्लिम) , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , अमर शहीद श्री अनन्त लक्ष्मण कन्हेरे शहीदी दिवस , भारत द्वारा उपग्रह क्षेत्र में प्रवेश दिवस (1975) , विश्व लीवर / यकृत दिवस व BICYCLE DAY._*
*_🔅कल सोमवार को 👉 वैशाख सुदी तृतीया 07:30 तक पश्चात् चतुर्थी 28:17 तक , चतुर्थी तिथि का क्षय (चतुर्थी तिथि टूटी) , कृतयुगादि , पितृ पितामहादि के निमित्त सक्तु – चीनी – फल – धर्म – घटादि दान , त्रिलोचन दर्शन यात्रा , बद्री केदार यात्रा , श्री मातंगी जयन्ती , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , सूर्य सायन वृष राशि में 07:09 पर , अक्षय तृतीया (आखा तीज , पंचांग / स्थान भेद से आज भी) ।_*
*🎯आज की भक्ति 👉*
🌹
*पुरतः चत्वारो वेदाः ,*
*पृष्ठतः सशरं धनुः।*
*इदं ब्राह्मम् इदं क्षात्रम्*
*शापादपि शरादपि।।*
*〰जयतु श्रीपरशुराम*
*भावार्थ*
_मुख (अग्रभाग) चारों वेदों से सुशोभित है, और पीठ पर बाणों सहित धनुष है। एक ओर ब्राह्मण का तेज (शास्त्र) है, तो दूसरी ओर क्षत्रिय का शस्त्र भी है। वे शाप से भी और बाण से भी समर्थ हैं। भगवान श्री परशुराम की जय हो।_
🌹
*19 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1451 – बहलोल खान लोदी ने दिल्ली पर कब्जा किया।
1770 – कैप्टन जेम्स कुक आस्ट्रेलिया पहुंचने वाले पहले पश्चिमी व्यक्ति बने।
1775 – अमेरिकी क्रांति का वास्तविक युद्ध हुआ। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1807 – मिस्र की सेना से भारी पराजय का सामना करने के पश्चात ब्रिटेन की अतिक्रमणकारी सेना इसकंदरिया बंदरगाह से पीछे हटने पर विवश हुई।
1852 – कैलिफोर्निया हिस्टोरिकल सोसायटी का गठन हुआ।
1910 – हैली पुच्छल तारा पहली बार खुली आंखों से देखा गया।
1919 – अमेरिका के लेस्ली इरविन ने पैराशूट से पहली छलांग लगाई।
1933 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने गोल्ड स्टैंटर्ड को छोड़ने की घोषणा की।
1936 – फिलिस्तीन में यहूदी विरोधी दंगे शुरू हुए।
1948 – च्यांग काई शेक चीन के राष्ट्रपति बने।
1950 – श्यामा प्रसाद मुखर्जी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री बने।
1972 – बांग्लादेश राष्ट्रमंडल का सदस्य बना।
1975 – तत्कालीन सोवियत रूस की मदद से पहला भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट प्रक्षेपित किया गया।
1977 – सेटेलाइट कम्यूनिकेशन का प्रारम्भ।
1982 – नासा ने सैली राइड को पहली महिला अंतरिक्ष यात्री होने का नाम दिया।
1989 – अफ्रीकी देश सिएरा लियोन ने गणतंत्र की घोषणा की।
1993 – अमरीकी पुलिस एफबीआई द्वारा डेविडियन मत के अनुयाइयों के मुख्यालय पर किए गए आक्रमण में इस समुदाय के 80 लोग ज़िन्दा जल कर मर गये।
1999 – बी.बी.सी. द्वारा अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्रिका आरम्भ करने की योजना।
2001 – बी.एस.एफ़. ने मेघालय के गांव से बांग्लादेशी सेना को मार भगाया।
2003 – चीन की महिला भारोत्तोलक बांग मिंग च्यान ने विश्व रिकार्ड बनाया।
2005 – जर्मनी के कार्डिनल योसिफ़ रान्सिंगर रोमन कैथोलिक चर्च के नये पोप चुने गये।
2006 – प्रथम अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग को उनके द्वारा लाया गया चांद टुकड़ा भेंट किया गया।
2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भूमि अधिग्रहण करने के लिए नई कमेटी बनाने की घोषणा की।
2008 – पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम 2000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले प्रक्षेपास्त्र शहीन-2 का सफल परीक्षण किया।
2008 – फ़्रेंच गुयाना स्थित यूरोप के अंतरिक्ष केन्द्र कौरू से एरियन-5 रॉकेट से ब्राजील व वियतनाम के दो दूर संचार उपग्रह एक साथ प्रक्षेपित किये गए।
2010 – ग्लोबल वॉर्मिंग के सबूत मिलने के बाद नेपाल के पर्वतारोहियों की एक टीम एवरेस्ट के 8 हज़ार मीटर के ऊपर के डेथ ज़ोन की सफाई करेगी. इसी हफ़्ते शुरू होने वाले इस अभूतपूर्व सफाई अभियान में 20 नेपाली पर्वतारोही हिस्सा लेंगे. ‘एक्ट्रीम एवरेस्ट एक्स्पेडिशन 2010’ नामके इस अभियान की अगुवाई एवरेस्ट विशेषज्ञ नामग्याल शेरपा करेंगे।
2011 – क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ क्यूबा की केन्द्रीय समिति में 45 वर्षों तक बने रहने के बाद पद से इस्तीफा दिया।
2019 – माली के प्रधानमंत्री ने अशांत मोपती क्षेत्र में हिंसा के कारण भारी दबाव को देखते हुए इस्तीफा दिया।
2019 – जम्मू-कश्मीरः सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर।
2019 – अमेरिकी पत्रकार पर्ल की हत्या में शामिल दो पाकिस्तानी तालिबान आतंकी गिरफ्तार।
2020 – गोवा कोरोना मुक्त होने वाला देश का पहला राज्य बना।
2021 – भारत और जर्मनी ने ‘समुद्री पर्यावरण में प्रवेश कर रहे प्लास्टिक कचरे की समस्या का सामना कर रहे शहरों’ के बारे में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2021 – अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा के परसेवेरेंस रोवर के साथ मंगल ग्रह पर पहुंचे इनजेन्यूटी हेलिकॉप्टर ने पहली बार उड़ान भरकर इतिहास रचा।
2022 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में दो भीषण बम धमाकों में कम से कम 25 स्कूली बच्चों के मारे जाने की खबर आयी।
2022 – राजस्थान में झुंझुनूं – उदयपुरवाटी मार्ग पर लीलों की ढाणी के निकट दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हुई।
2022 – भारतीय वायु सेना ने पूर्वी समुद्र तट पर सुखोई लड़ाकू विमान से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2023 – NFPA की ‘द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट, 2023’ की जारी रिपोर्ट के अनुसार 142.86 करोड़ की संख्या के साथ भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना।
2023 – भारत की अध्यक्षता में जी20 की 100वीं कृषि प्रमुख वैज्ञानिक (मैक्स) की बैठक का वाराणसी में समापन हुआ।
2023 – भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत स्वास्थ्य कार्यसमूह की दूसरी बैठक गोवा में सम्पन्न हुई।
2023 – इस्पात और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने मुंबई में ‘इंडिया स्टील 2023’ का उद्घाटन किया।
2024 – ओडिशा की महानदी में 50 लोगों को लेकर जा रही नाव पलटने से 7 लोगों की मौत व कई लापता हुए।
2025 – रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने ईस्टर के अवसर पर एक 30 घंटे के एकतरफा युद्धविराम की घोषणा की।
*19 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*
1707 – फ़्रांस के लेखक जॉर्ज लुई बोफेन का जन्म हुआ।
1864 – महात्मा हंसराज – पंजाब के प्रसिद्ध आर्य समाजी नेता, समाज सुधारक और शिक्षाविद।
1945 – सुरेखा सीकरी हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री थीं।
1950 – एच. एस. ब्रह्मा – भारत के भूतपूर्व 19वें मुख्य चुनाव आयुक्त हैं।
1956 – मुकेश ऋषि हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता ।
1968 – अरशद वारसी – हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं।
1977 – अंजू बॉबी जॉर्ज, भारत की प्रसिद्ध एथलेटिक्स खिलाड़ी हैं।
*19 अप्रॅल को हुए निधन👉*
1728 – कीरत सिंह जू देव, घोषचन्द्र वंशीय नरेश थे।
1882 – चार्ल्स डार्विन – महान् प्रकृतिवादी वैज्ञानिक थे।
1895 – फ़्रांस के प्रसिद्ध रसायन शास्त्री लुई पास्चर (70) का देहांत हुआ।
1910 – अनंत लक्ष्मण कन्हेरे – देश की आज़ादी के लिए शहीद होने वाले युवा क्रांतिकारियों में से एक।
1933 – सैयद हसन इमाम – भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष।
1943 – सी. विजय राघवा चारियर – प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता थे।
1955 – प्रसिद्ध चिकित्सक और संरक्षणवादी जिम कार्बेट का निधन हुआ।
1970 – ऊर्दू के प्रतिष्ठित साहित्यकार सय्यद इम्तेयाज़ अली ताज का निधन हुआ।
2007 – द विजार्ड आफ़ आईडी सीरीज के कार्टूनिस्ट ब्रैंड पार्कर का निधन।
2014 – बशीर अहमद – लॉलीवुड में बांग्लादेशी पार्श्व गायक थे।
2021 – मराठी फिल्म निर्माता और राइटर सुमित्रा भावे (78) का लंबी बीमारियों के कारण पुणे में निधन हुआ।
2021 – अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति वाल्टर मोंडले (93) का निधन हुआ।
2022 – ऑस्ट्रेलियाई फील्ड हॉकी कप्तान सैंड्रा पिसानी (63) का कैंसर से निधन हुआ।
2022 – पूर्व विश्व डार्ट्स चैंपियनशिप के फाइनलिस्ट माइक ग्रेगरी (65) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी डेविड विलकॉक्स (80) का निधन हुआ।
*19 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 भगवान श्री परशुराम जयंती (प्रदोष कालव्यापिनी तृतीया में)।
🌟 छत्रपति श्री शिवाजी महाराज जयंती (तिथ्यनुसार / प्रा.मत)।
🌟 अमर शहीद श्री अनन्त लक्ष्मण कन्हेरे शहीदी दिवस।
🌟 भारत द्वारा उपग्रह क्षेत्र में प्रवेश दिवस (1975)।
🌟 विश्व लीवर / यकृत दिवस।
🌟 BICYCLE DAY.
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

More Stories
पूर्णिया बिहार 19 अप्रैल 26* डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर धमदाहा में रातभर चला वाहन चेकिंग अभियान:
पूर्णिया बिहार 19 अप्रैल 26 आर एन शाह चौक मंदिर में डॉ. ए के गुप्ता की अगुवाई में चला सफाई अभियान*
लखनऊ 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*