March 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

गाजियाबाद १५ मार्च २६ * अधिवक्ता इकराम अली की गिरफ्तारी पर विवाद, बार एसोसिएशन ने पुलिस आयुक्त को दिया ज्ञापन

नई दिल्ली 15 मार्च 26*युपुआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*

नई दिल्ली 15 मार्च 26*युपुआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*

👇
*==============================*

*बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल, पुडुचेरी में चुनाव: तारीखों का ऐलान कुछ देर में; पोलिंग बूथ में मोबाइल ले जाने पर रोक, एक बूथ पर अधिकतम 1200 वोटर, आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस चालु*

*1* दो दिवसीय असम दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में नवनिर्मित प्राग्ज्योतिषपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई नई परियोजनाओं की शुरुआत भी की।

*2* ‘संसद के दरवाजे पर चाय-पकौड़े खाते हैं और विरोध करते हैं’, राहुल गांधी पर जमकर बरसे शाह,शाह ने कहा कि इससे देश की छवि दुनिया में खराब होती है।

*3* असम में शाह: कांग्रेस ने 15 साल में हर साल 150 करोड़ रुपये अपनी जेब में डाले; संसद परिसर में चाय-पकौड़ा खाने के लिए राहुल को घेरा

*4* दत्तात्रेय होसबाले बोले- ईरान युद्ध पर भारत का स्टैंड सही, संघ चाहता है कि दुनिया में शांति हो, भारतीयता-हिंदुत्व मानसिकता नहीं जीवनशैली है

*5* मणिशंकर बोले-मोदी को नीच नहीं,नीच किस्म का आदमी कहा था, उनका चरित्र नीच, वे झूठ बोलकर और गलत बातें फैलाकर प्रधानमंत्री बने

*6* राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग

*7* बंगाल में BJP ने बदला गेम प्लान, ममता पर सीधे हमले से परहेज; निशाने पर सिर्फ TMC सरकार

*8* तमिलनाडु में भाजपा ने खेला बड़ा दांव, एक्टर विजय को 80 सीटें और डिप्टी CM पद का ऑफर

*9* पश्चिम बंगाल में पुजारियों–मुअज्जिनों का मानदेय ₹500 बढ़ा, अब हर महीने ₹2000 मिलेंगे; चुनाव के ऐलान से सवा घंटे पहले ममता का ट्वीट

*10* कानपुर में गैस एजेंसी पर हंगामा, देशभर में सुबह से लाइनें लगीं, ₹950 वाला घरेलू गैस सिलेंडर ब्लैक में ₹3500 में मिल रहा

*11* नेपाल में भारतीय तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत, 7 घायल; मनाकामना मंदिर से दर्शन कर लौटते समय हादसा

*12* अमेरिका-इजराइल से बातचीत करने को तैयार ईरान, कहा- पहले जंग खत्म करने की गारंटी मिले; नेतन्याहू को ढूंढकर मारने की धमकी दी

*13* ईरान और इस्राइल के बीच जारी युद्ध का असर अब खाड़ी देशों तक पहुंचने लगा है। ईरान की ओर से संयुक्त अरब अमीरात के बड़े बंदरगाहों को खाली करने की चेतावनी के बाद क्षेत्र में नए हमले हुए हैं। युद्ध में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों की मौत का दावा किया गया है

*14* जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, MP-राजस्थान, यूपी-बिहार में भी बारिश का अलर्ट; पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से तापमान गिरने के आसार

*15* विदेशी-निवेशकों ने 15-दिन में भारतीय बाजार से ₹52,704 करोड़ निकाले, वजह- ईरान जंग से कच्चा तेल 100 डॉलर और रुपया 92 के स्तर के पार पहुंचा
*==============================*

Taza Khabar