अयोध्या 15 मार्च 26*फांसी के फंदे पर लटकता मिला अज्ञात युवक का शव
भेलसर(अयोध्या)रुदौली कोतवाली के भेलसर चौकी क्षेत्र में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के पीछे स्थित आम के बाग में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रुदौली संजय मौर्य व भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुदौली संजय मौर्य व सीओ आशीष निगम ने बताया कि आम की डाल से मफलर के सहारे युवक ने आत्महत्या की है मृतक युवक की शिनाख्त नही हो पाई
है ।

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*यूपी में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी।
कानपुर नगर13अगस्त26*पतारा गांव में प्रेग्नेंट दलित युवती की हत्या, गांव किनारे मिला शव*
मथुरा13अगस्त26*एसडीएम सीपी सिंह ने दिव्यांग माँ बाप की चार सन्तानो को गोद लिया।