October 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 11 अक्टूबर 26*CJP ने दिल्ली में अपने प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन घोषित कर दिया है

नई दिल्ली 11 अक्टूबर 26*CJP ने दिल्ली में अपने प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन घोषित कर दिया है

नई दिल्ली 11 अक्टूबर 26*CJP ने दिल्ली में अपने प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन घोषित कर दिया है

➡️ *CJP ने दिल्ली में अपने प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन घोषित कर दिया है। कल CJP के कार्यकर्ता और नेता फिर से जंतर मंतर कूच करेंगे। CJP के नेताओं ने कहा है कि जब तक CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।*

सोमवार को विपक्षी दलों ने भी इस आंदोलन का स्वरूप बड़ा करने का ऐलान किया है। विपक्षी दलों के सांसद और नेता सोमवार को संसद से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को निर्वाचन आयोग में चल रही धांधली को लेकर ज्ञापन देंगे। सुप्रीम कोर्ट से मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग भी की जाएगी।

ममता बनर्जी ने इस मार्च के लिए अपना पश्चिम बंगाल लौटने का फैसला रद्द कर दिया है। वह सोमवार को इस आंदोलन में शामिल होंगी। अभिषेक बनर्जी भी कोलकाता से दिल्ली लौटेंगे।

विपक्षी दलों ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव से सोमवार के आंदोलन में भाग लेने की अपील की है। अगर अखिलेश यादव सोमवार को दिल्ली के आंदोलन में पहुंचे तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत यूपी से बहुत बड़ी तादात में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी दिल्ली पहुंचेंगे।

कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल चाहते हैं कि सोमवार को सरकार को अपनी ताकत का एहसास दिलाया जाए।

Taza Khabar