धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!
धार (मध्य प्रदेश): गोंदीखेड़ा चारण गांव में मसाला कारोबारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या का मामला महज 36 घंटे में पुलिस ने सुलझा लिया। शुरुआत में इसे लूटपाट का मामला बताया गया, लेकिन जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ—पत्नी प्रियंका पुरोहित ही हत्या की मास्टरमाइंड निकली।
क्या बताया था पत्नी ने?
प्रियंका ने पुलिस को रोते हुए बताया कि देर रात बदमाश घर में घुसे, दोनों को बंधक बनाया और पति की हत्या कर करीब 3 लाख के गहने व नकदी लूटकर फरार हो गए। उसने खुद के हाथ-पांव बांधकर लूट की कहानी को सच दिखाने की कोशिश की।
ऐसे खुला राज
पुलिस को तब शक हुआ जब कथित लूट का सामान घर में ही बरामद हो गया। सख्ती से पूछताछ में प्रियंका टूट गई और साजिश का खुलासा कर दिया।
प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
जांच में सामने आया कि प्रियंका का कमलेश पुरोहित से संबंध था। पति से छुटकारा पाने के लिए दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। कमलेश ने अपने साथी सुरेंद्र भाटी को एक लाख रुपये की सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलवाया।

More Stories
कानपुर नगर14जून26* ये हैं कानपुर की बिठूर सीट से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा*
पूर्णिया बिहार 14 जून 26 रक्तदान महाकल्याण – बूंद-बूंद से बनता है जीवन का सागर
चंडीगढ़14जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎हरियाणा की टॉप 20 खबरें..!!*