*उत्तराखंड–*
देहरादून23सितम्बर25*UKSSSC का पेपर हरिद्वार के आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज से लीक हुआ। इसके प्रिंसिपल धर्मेंद्र सिंह चौहान हैं, जो BJP नेता हैं।*
पेपर लीक करने वाला छात्र खालिद मलिक यहां परीक्षा दे रहा था। उसने व्हाट्सएप से पेपर अपनी बहन साबिया को भेजे।
साबिया ने प्रोफेसर सुमन चौहान से पेपर सॉल्व कराया। इस सेंटर पर कुल 18 कमरों में परीक्षा थी, लेकिन जैमर सिर्फ 15 कमरों में थे। खालिद के कमरे में जैमर ही नहीं था। खालिद और उसकी बहन दोनों ही अरेस्ट हैं।
आज दूसरे दिन हजारों स्टूडेंट्स का प्रदर्शन जारी रहा। वे पेपर रद करने की मांग कर रहे हैं। उत्तराखंड सरकार और पुलिस इस पर अडिग है कि पूरा पेपर लीक नहीं हुआ, बल्कि पेपर के सिर्फ 3 पेज लीक हुए।

More Stories
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26**सोना 1.76 लाख से अब 1 लाख के नीचे आने की चर्चा: रूस-अमेरिका डील से बदल सकता है खेल….*
खंडवा 17 फ़रवरी 26*_खंडवा में मुस्लिम किन्नर ने अपनाया सनातन धर्म, शुद्धीकरण के बाद बनीं ‘सीता’, बोलीं- शेष जीवन महादेव की शरण में_*
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26*भारत को दुनिया की टॉप तीन AI सुपरपावर में से एक होना चाहिए: पीएम मोदी_*