दिल्ली6सितम्बर25*ऐतिहासिक लाल किला परिसर में एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है।
दिल्ली*ऐतिहासिक लाल किला परिसर में एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। एक जैन धार्मिक आयोजन के दौरान लाल किला परिसर से लगभग एक करोड़ रुपए की कीमत का कलश चोरी हो गया। जानकारी के अनुसार, यह कलश 760 ग्राम सोने से बना है, जिसमें 150 ग्राम हीरे और पन्ना जड़े हुए थे। कारोबारी सुधीर जैन रोजाना पूजा के लिए इस कलश को लाल किला परिसर में लाते थे। यह चोरी बुधवार को उस समय हुई। इसी कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। पुलिस के अनुसार, स्वागत की अफरातफरी के बीच मंच से कलश गायब हो गया। दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की है कि सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध की गतिविधियां दर्ज हुई हैं। अधिकारियों ने संदिग्ध की पहचान कर ली है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई है।
कार्यक्रम के आयोजक पुनीत जैन ने मीडिया को बताया कि बुधवार को चोरी हुई थी। पूजा के बाद जब सुधीर जैन उठकर आए, तब पता चला कि उनका बैग गायब हो गया है। बैग में कलश और पूजा से संबंधित सामान था। सीसीटीवी पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस अपनी तरफ से प्रयास में लगी हुई है। कलश चोरी करने वाले संदिग्ध को लेकर पुनीत जैन ने दावा किया कि उसने पहले भी तीन मंदिरों को टारगेट किया था, जिसमें जैन लाल मंदिर भी है। जैन समुदाय का यह धार्मिक आयोजन लाल किला परिसर में 15 अगस्त से चल रहा है और 9 सितंबर तक जारी रहेगा। यह घटना इस प्रतिष्ठित स्मारक में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती है। यह पहली बार नहीं है, जब लाल किले में सुरक्षा चूक की खबर सामने आई है। इससे पहले, स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा अभ्यास के दौरान लगाए गए एक नकली बम का पता लगाने में विफल रहने के कारण कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल समेत दिल्ली पुलिस के 7 कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। अधिकारियों ने 15 अगस्त के समारोह से पहले दिल्ली भर में सुरक्षा कड़ी कर दी थी और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई अभ्यास किए थे।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया