दिल्ली30दिसम्बर24*खुद के गिरेबान में झांके कांग्रेस… मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार विवाद पर भड़के केंद्रीय मंत्री*
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने रविवार को कहा है कि कांग्रेस पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर एक पैरलल नैरेटिव गढ़ रही है। उन्होंने इसे बेहूदा भी बताया है। स्मारक को लेकर हो रहे विवाद और की कांग्रेस की आलोचना से जुड़े सवालों के जवाब में हरदीप पुरी ने रविवार को कहा, “ये बिल्कुल बेहूदा बात लगती है। सिख समुदाय ने हमेशा मनमोहन सिंह जी का आदर किया है। हम उनके काम से सदैव प्रेरणा लेते रहे हैं। अब भी अस्थि विसर्जन के समय सिख समुदाय मौजूद था। वहां कांग्रेस का कोई भी नेता मौजूद नहीं था। ऐसे में ये कहना कि सिख समुदाय का अपमान हुआ है ये बिल्कुल गलत बात है।”
हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि कांग्रेस को आत्मचिंतन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “जो लोग सरदार डॉ. मनमोहन सिंह जी के अंतिम संस्कार के संबंध में एक कहानी गढ़ रहे हैं, वे उनकी स्मृति और उनके चरित्र के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रहे हैं। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया और 21 तोपों की सलामी दी गई। सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है और झंडे आधे झुके रहेंगे। हम उनकी यादों और मूल्यों को संजो कर रखेंगे। कांग्रेस पार्टी जो विवादों और झूठों के साथ इस मौके की गरिमा को खराब कर रहे हैं, उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए।”

More Stories
नई दिल्ली8जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश और राज्यों से महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ8जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली8जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*