दिल्ली15जुलाई26*दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल के गैस्ट्रो विशेषज्ञ ने बढ़ाया सुल्तानपुर का मान
अब गांव के मरीजों को मुफ्त ऑनलाइन परामर्श, महीने में दो दिन देंगे अपनी सेवाएं
सुल्तानपुर। राजधानी नई दिल्ली के प्रतिष्ठित मैक्स हॉस्पिटल में कार्यरत गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. विपिन सिंह (MBBS, MD, DrNB Gastroenterology) ने अपने पैतृक जनपद सुल्तानपुर के लोगों के लिए एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने अपने व्यस्त चिकित्सकीय कार्यक्रम के बावजूद हर महीने दो दिन अपने क्षेत्र के मरीजों को निःशुल्क ऑनलाइन परामर्श देने का निर्णय लिया है।
डॉ. विपिन सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश सिंह के सुपुत्र हैं। उनका पैतृक आवास कुसुम वाटिका, ग्राम अंकारीपुर, जनपद सुल्तानपुर में है। वर्तमान में वे नई दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में सेवाएं दे रहे हैं।
डॉ. सिंह ने बताया कि पेट, लीवर, आंत, गैस, एसिडिटी, अल्सर, पीलिया तथा अन्य गैस्ट्रो संबंधी समस्याओं से जूझ रहे क्षेत्र के लोगों को अब महानगरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वे हर महीने दो दिन बिना किसी परामर्श शुल्क के ऑनलाइन चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराएंगे, जिससे जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ उपचार का मार्गदर्शन घर बैठे मिल सकेगा।
इस जनसेवा अभियान की शुरुआत इसी रविवार से की जा रही है। ऑनलाइन परामर्श का समय और माध्यम संबंधित लोगों को अलग से उपलब्ध कराया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा से जोड़ना है। स्थानीय लोगों ने डॉ. विपिन सिंह के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सेवा भावना का प्रेरणादायक उदाहरण बताया है।
संपर्क सूत्र:
नितिन सिंह
मो.: 9451534755

More Stories
नई दिल्ली15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
भुवनेश्वर15जुलाई26*उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल श्री गणेशी लाल जी से मुलाकात के दौरान विभिन्न मुद्दोंपर चर्चा हुई।
भुवनेश्वर15जुलाई26*उड़ीसा एक्सप्रेस के संपादक ए.पी. दास की माताजी स्वर्णलता दास को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि