दिल्ली08फरवरी25*जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्नः आतिशबाजी की और ढोल बजाए, कार्यकर्ता बोले-जनता ने केजरीवाल के झूठे वादे नकारे
मथुरा से लक्ष्मी शर्मा की खास ख़बर यूपीआजतक
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव व मिल्कीपुर विधानसभा में मिली जीत का जोरदार जश्न होली गेट चौराहे पर मनाया। महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता होली गेट चौराहा पर एकत्रित हुए। जहां आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया गया।
इस मौके पर मथुरा-वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा, “हमने दिल्ली चुनाव जीता है और मैं प्रधानमंत्री मोदी को उनके सुशासन के कारण इस जीत के लिए बधाई देना चाहता हूं। वहीं उन्होंने कहा दिल्ली के लोगों ने पीएम मोदी की कल्याणकारी योजनाओं पर अपना भरोसा जताया है। लोगों ने AAP सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया है। वहीं उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल के विचार कम्युनिस्ट हैं। उन्होंने कभी दिल्ली के लोगों की परवाह नहीं की। वहीं उन्होंने कहा भाजपा की डबल इंजन सरकार दिल्ली के विकास के लिए काम करेगी।”वहीं महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी की जन-कल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा एवं दिल्ली में नई सरकार बनने की बात कही। वहीं मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल के झूठे वादों को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि दिल्ली में शुरू हुई विकास यात्रा अन्य प्रदेशों में भी जारी रहेगी।
इस अवसर पर भाजपा की वरिष्ठ नेता मदन मोहन श्रीवास्तव संजय गोविल पार्षद विजय शर्मा नरेश शर्मा राजेश गुप्ता राजेंद्र पटेल यज्ञदत्त कौशिक योगेंद्र चतुर्वेदी मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा नितिन कौशिक कुलदीप शर्मा पंकज शर्मा संदीप माथुर सर्वेश चतुर्वेदी आशीष शर्मा ललित अग्रवाल अल्लतुम निजाम प्रदीप शर्मा मनीष चतुर्वेदी अनुराग चतुर्वेदी एवं सभी मंडल अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। शहर के अन्य स्थानों पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया।

More Stories
कौशाम्बी 7 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 7 मार्च 26*आपसी सौहार्द को मजबूत करता है होली पर्व ~ अविनाश पाण्डेय*
कौशाम्बी 7 मार्च 26*जनपद की शालिनी का आईएएस 2026 में हुआ चयन*इतिहास के पन्नों में फिर जनपद का नाम हुआ रोशन*